Headlines

बागियों की TMC में होगी वापसी? ममता बनर्जी बोलीं – ’15 दिन के अंदर…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ममता ने पार्टी छोड़ गए नेताओं को 15 दिन में लौटने का अल्टीमेटम दिया।
  • ममता ने चुनाव आयोग पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप जड़ा।
  • भाजपा से लड़ने हेतु तृणमूल को मजबूत करने का ममता ने आह्वान किया।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार (4 अक्टूबर, 2026) को पार्टी छोड़कर गए सांसदों और विधायकों को वापस लौटने के लिए 15 दिन की डेडलाइन दी है. उन्होंने कहा कि जहां तक उन विधायकों और सवाल है, जिन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया है, अगर वे 15 दिनों के भीतर वापस आ जाते हैं तो ठीक है, वरना यहां उनके लिए कोई जगह नहीं होगी.

राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में आयोजित शक्ति प्रदर्शन के मेगा कार्यक्रम में मोबाइल फोन के जरिए कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘जिन विधायकों और सांसदों को हमने चुनाव जिताने में मदद की, वे गद्दार हैं. यहां उनके लिए कोई जगह नहीं है. हम सत्ता में वापस आएंगे. आप ही असली तृणमूल हैं और अगर अगले 15 दिनों में बागी विधायक और सांसद वापस नहीं आते हैं तो यहां उनके लिए कोई जगह नहीं होगी.’

चुनाव आयोग पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

इस दौरान TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि जब तक ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग (ECI) के प्रमुख बने रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने 1998 में सफलतापूर्वक पार्टी की स्थापना की थी, उसी तरह से वह एक बार फिर पार्टी को मजबूत कर सकती है. 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की असली ताकत नेता नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं.

अगर BJP से लड़ना है, तो TMC को मजबूत करें- ममता बनर्जी

इस दौरान ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की देशव्यापी राजनीतिक स्थिति को लेकर भी संदेश दिया. उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बिना INDIA गठबंधन मजबूत नहीं हो सकता है. इसलिए अगर हमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लड़ना है, तो तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करें, हमें मजबूत करें.’

यह भी पढ़ेंः भारत-रूस की दोस्ती पर बोले जयशंकर-‘जब दुनिया पाकिस्तान के पीछे खड़ी थी तब…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *