Headlines

बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा


समय-समय की बात होती है कि कभी इंसान फर्श पर होता है, तो कभी अर्श पर…ये बात कुछ महीनों पहले की नहीं बल्कि सालों पहले की है. जब स्टार प्लस पर एक शो आने वाला था, जिसमें बादशाह और कॉमेडियन पारितोष त्रिपाठी को चूज किया था. ये एक ऐसा शो था जिसमें लोग आकर कविता सुनाते और कॉमेडी करते, मगर इस शो को स्टार प्लस ने रद्द कर दिया था. परितोष ने ये बात सास बहू और साजिश से बातचीत करते हुए बताई.

कैंसिल हो गया था शो

परितोष त्रिपाठी स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ-साथ एक कवि भी हैं और अब इन्हें जो सम्मान मिल रहा है कवि के रूप में उसे पाकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. मगर जो दर्द पांच-6 सालों से छुपा रखा था, आखिर वो छलक ही गया. उन्होंने बताया कि स्टार प्लस तब अगर उनका शो स्वीकार कर लेता तो बात कुछ और होती.

ये भी पढ़ें- कोर्ट केस की वजह से इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल यादव, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं

इस शो में दिख रहे पारितोष त्रिपाठी

परितोष त्रिपाठी ने हाल ही में टीवीएफ का शो ‘कवि सम्मेलन’ पूरा किया है. इसमें 52 एपिसोड हैं. इस शो को यूट्यूब पर देखा जा रहा है. दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है. इस शो में अब तक बड़े बड़े कलाकार आ चुके हैं. जैसे हाजराज राव, दिव्येंदु, राजपाल यादव, गुल्लक सीरीज के सभी कलाकार.

पारितोष त्रिपाठी ने किए ये शोज-फिल्में

पारितोष त्रिपाठी की बात करें तो वो एक्टर और होस्ट हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है. उन्होंने ‘लूडो’, ‘जनहित में जारी’ जैसी फिल्में भी की हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘केस तो बनता है’, ‘सुपर डांसर’, ‘वनवास’, ‘हमारे बारह’, ‘कुछ खट्टा हो जाए’, ‘सेल्फी’, ‘बेड स्टोरी’, ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’, ‘मुकेश जासूस’, ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’, ‘योद्धा’ जैसी फिल्में और शोज किए हैं. उन्हें ‘TRP मामा’ के नाम से जाना जाता है. 

ये भी पढ़ें- बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल

बादशाह के गाने को लेकर विवाद

वहीं बादशाह की बात करें तो वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. बादशाह अपने गानों के लिरिक्स की वजह से कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं. उनका गाना ‘टटीरी’ काफी विवादों में रहा था. गाने के बोल और पिक्चराइजेशन को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद गाने को हटा दिया गया था. गाने को लेकर बादशाह ने माफी भी मांगी थी. इसके बाद उन्होंने नए लिरिक्स के साथ गाने को रिलीज किया था. 

बादशाह ने दो बार की शादी 

वहीं पर्सनल लाइफ में बादशाह की पहली शादी 2012 में हुई थी. उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी. उन्हें एक बेटी जेसेमी है. 2017 में बेटी का जन्म हुआ था. 2020 में उनका तलाक हो गया. वहीं फिर बादशाह ने 2026 में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी की.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *