Headlines

बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे गिरफ्तार, 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला


टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ मराठी फेम एक्स कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो पहले तो डॉक्टर के साथ मारपीट करने की वजह से हेडलाइन्स में आईं. इसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है, जिसके तहत कार्रवाई की गई है. दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

दिव्या शिंदे के खिलाफ कालेपड़हल पुलिस स्टेशन में मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. पुलिस के मुताबिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का मेहनताना मांगने के नाम पर दिव्या शिंदे एक वरिष्ठ रिटायर्ड मेडिकल अधिकारी के घर में घुसीं और वहां कथित तौर पर दहशत का माहौल बनाया.

5 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप

आरोप है कि दिव्या शिंदे ने वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट की और उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए दिव्या शिंदे चर्चा में आई थीं. बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर भी पहचान बनी.

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म

डॉक्टर के साथ दिव्या शिंदे ने की मारपीट

दिव्या शिंदे ने पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के साथ मारपीट की. उन पर डॉक्टर के घर में घुसकर बेल्ट और लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा. साथ ही उनकी कार छीनकर ले जाने का आरोप भी उन पर लगा है. इसी को लेकर शनिवार को पुलिस ने दिव्या और उनके साथियों पर मामला दर्ज किया और अब कार्रवाई के तौर पर उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

इसके साथ ही अगर दिव्या शिंदे के बारे में बात की जाए तो वो ‘बिग बॉस मराठी’ के सीजन 6 का हिस्सा रह चुकी हैं. साथ ही वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो अक्सर अपनी किसी ना किसी रील्स को लेकर चर्चा में रहती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *