Headlines

TV Serial Spoilers: अनुपमा की जान बचाएगा रणविजय, प्रभात के एक्सीडेंट से मचेगा हड़कंप


टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ तक, हर शो में कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है. कहीं किसी की जान पर बन आएगी, तो कहीं साजिशों का पर्दाफाश होगा. आइए जानते हैं इन शोज में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’ 
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अनुपमा भगवान से अपने परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना करती है, तभी दिग्विजय उसे बताता है कि रणविजय ने उसे एक और नोटिस भेजा है. इसी बीच अनुपमा एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने वाली होती है, लेकिन ऐन वक्त पर रणविजय उसकी जान बचा लेता है.

इसके बाद रणविजय अपनी बेटी साबी को खोने के दर्द को याद करता नजर आएगा. वहीं, रणविजय अनुपमा के ‘लव यू जिंदगी कैफे’ में पार्टनरशिप का ऑफर देने वाला है, जिससे घरवाले हैरान हो जाएंगे. दूसरी ओर, सरिता ताई अचानक 5 लाख रुपये का इंतजाम कर सबको चौंका देंगी. अब उनके पास इतने पैसे कहां से आए, इसे लेकर घरवालों के मन में कई सवाल खड़े होंगे.

‘वसुधा’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. प्रभात के गंभीर एक्सीडेंट के बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे चौहान परिवार की चिंता बढ़ गई है. इसी बीच चंद्रिका को एक ऐसी चेतावनी मिलती है, जिससे उसे अपनी पुरानी गलतियों का एहसास होता है.

ये भी पढ़ें:- ‘लव एंड वॉर’ की तिकड़ी का दिखा जलवा, भंसाली संग डिनर डेट पर निकले आलिया-रणबीर और विक्की

प्रभात की जान बचाने के लिए चंद्रिका अपनी सारी जिद छोड़कर बिरजू के परिवार और लाजवंती के सामने हाथ फैलाएगी और उनसे चौहान हाउस वापस लौटने की गुहार लगाएगी. चंद्रिका का ये बदला हुआ रूप देखकर वसुधा समेत पूरा चौहान परिवार हैरान रह जाएगा. वहीं, इस दौरान अतीत से जुड़े कई राज भी सामने आने वाले हैं. 

‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. मनोहर गुस्से में इंदु रानी को घर लाकर उससे सहाना की सास को जहर खरीदकर देने को लेकर सवाल करेगा, लेकिन इंदु रानी अपनी गलती मानने के बजाय अपनी साजिशों का खुद ही खुलासा कर देगी. वहीं, मनोहर और इंदु रानी की बातचीत स्नेहा छिपकर सुन लेगी और उसे पता चल जाएगा कि सहाना के साथ हुई साजिश के पीछे इंदु रानी का हाथ है.

इसके बाद स्नेहा तुरंत पुलिस को फोन कर देगी, जिसके बाद पुलिस इंदु रानी के घर पहुंचकर दोनों को चौंका देगी. इसी बीच स्नेहा को एक और बड़ा सबूत मिलेगा, जिससे पता चलेगा कि इंदु रानी ने काली मामा के नाम पर डुप्लीकेट सिम कार्ड निकलवाया था. अब इस सबूत के जरिए स्नेहा सहाना को फंसाने की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के करीब पहुंच जाएगी.

‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. हर्षवर्द्धन के एक्सीडेंट मामले की जांच आर्यवर्धन तक पहुंच जाएगी. एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी आर्या की कंपनी की होने के चलते पुलिस उसके घर पहुंचकर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लेगी. वहीं, आर्या को इस मुसीबत में फंसाने के पीछे मीरा की साजिश होगी.

मीरा पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज कराएगी और दावा करेगी कि एक्सीडेंट कोई हादसा नहीं, बल्कि आर्या ने जानबूझकर हमला किया था. ऐसे में आर्या की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. हालांकि, मानसी उसकी मदद के लिए आगे आएगी और आर्या की जमानत कराने में कामयाब होगी. इसके साथ ही वो सबके सामने मीरा की साजिश का पर्दाफाश कर उसके असली चेहरे को भी बेनकाब करेगी.

ये भी पढ़ें:- मनीष मल्होत्रा के शो में छाए विक्की कौशल-आलिया भट्ट, शाही अंदाज से लूटी महफिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *