Headlines

बिग बॉस 20: ‘पवन सिंह संग जमता नहीं…’, रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट


जियो हॉटस्टार और कलर्स के शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में काफी बवाल देखने के लिए मिला. शो में आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर से अपने रिश्ते के बारे में बात की. साथ ही ये भी बताया कि वो लंबे समय से रिलेशनशिप में नहीं हैं और अब उनका कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है. वो यहीं नहीं रुकीं उन्होंने निरहुआ की गर्लफ्रेंड का भी खुलासा किया.

इसके साथ ही घर में घी को लेकर कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच जमकर बवाल हुआ तो नकुल धुल ने आग में घी भी डाल दिया. वहीं, शो के एपिसोड के आखिरी में आसिफ खान को कैप्टेन होने की वजह से स्पेशल पावर मिली और किसी एक सदस्य को डायरेक्ट नॉमिनेट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने माही विज को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया.  

रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ की गर्लफ्रेंड का खुलासा

‘बिग बॉस 20’ में अक्सर आम्रपाली दुबे को अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए देखा जाता है. पहले भी कई बार निरहुआ के साथ अपनी रिलेशनशिप पर वो बात कर चुकी हैं. ऐसे में हालिया एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस से माही विज ने रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे समय से रिलेशनशिप में नहीं हूं. मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है.’ 

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

माही ने पूछा, ‘भोजपुरी में कोई सिंपल नहीं है?’ इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘नहीं सब शादीशुदा हैं. एक हैं तो उनके साथ अपना जमता नहीं है.’ इस पर माही ने नाम पूछा तो उन्होंने ‘पवन सिंह का नाम’ लिया. माही इस पर शॉक्ड दिखीं और आम्रपाली ने कहा, ‘हां, तलाक होने वाला है.’ फिर माही ने निरहुआ के साथ रिश्ते बारे में पूछा तो उन्होंने बताया, ‘वो शादीशुदा हैं. बच्चे भी बड़े हो चुके हैं. अरेंज मैरिज की थी.’ माही ने फिर से कहा, ‘उनकी कभी गर्लफ्रेंड नहीं रही?’ इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘हां होगी. लेकिन पत्नी को नहीं छोड़ा कभी.’

नकुल धुल ने यंग को बताया ‘लिफाफा’

इसके साथ ही ‘बिग बॉस 20’ में नकुल धुल धीरे-धीरे बाकी कंटेस्टेंट्स की गेम को समझ रहे हैं. वो सबको लेकर अपनी राय भी बताने लगे हैं. वो माही विज के साथ गार्डन एरिया में बैठे होते हैं तो वो उनसे घरवालों को लेकर सवाल करती हैं कि उन्हें कौन कैसा लगता है? साथ ही ये भी पूछा कि किसी को जानते हैं या नहीं? रैपर वगैरह को तो इस पर माही ने यंग का नाम लिया. इस पर नकुल ने कहा, ‘ये रैपर थोड़ी है. ये वो रैपर है लिफाफे वाला रैपर.’

नकुल धुल ने डाला आग में घी

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में घी को लेकर जमकर बवाल हुआ. कनिका मान ने घी मांगा तो अरिश्फा उन पर भड़क गईं. इसके बाद कनिका और अरिश्फा के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली. इसी बहसबाजी के बीच नकुल धुल की एंट्री हुई और उन्होंने अरिश्फा को सपोर्ट करते हुए घी लेने के लिए कह दिया, जिसके बाद कनिका और नकुल की बहस शुरू हो गई. इस पर नकुल ने कनिका को चैलेंज कर दिया कि इसी घी पर कल दाल फ्राई होगी. कनिका ने कहा कि आज नहीं खाएंगी तो कोई नहीं खाएगा. दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ. क्योंकि उनको रोटी पर लगाकर खाना था.

यह भी पढ़ें: रोमांस से थ्रिलर तक, इस हफ्ते OTT पर देखें साउथ की 8 फिल्में-1 शो, मलयालम की होंगी 5 मूवीज

हालांकि, बाद में कनिका मान और नकुल धुल ने आपस में अपनी बहसबाजी और गलतफहमी को बैठकर सुलझाया. नकुल ने खाने की लड़ाई के लिए चिंदीगिरी बताया है.

माही विज इस हफ्ते के लिए हुईं नॉमिनेटेड

शो के आखिरी में बिग बॉस ने घरवालों के लिए बैठक लगाई थी, जो एक दम ‘पंचायत’ के जैसे ही लगी. आसिफ घर के कैप्टन थे तो उन्हें स्पेशल बाहर दी गई और नॉमिनेशन से बाहर रखा गया. उन्हें एक स्पेशल चेयर भी दी गई. बिग बॉस ने उन्हें स्पेशल पावर दी कि वो इस हफ्ते के लिए किसी एक घरवाले को डायरेक्टर नॉमिनेट कर सकते हैं. इस पर उन्होंने माही विज को नॉमिनेट किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *