टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा काफी टाइम से छोटे पर्दे से दूर हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उनके एक्स-हसबैंड राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ मुलाकात की झलक देखने को मिली. इस दौरान चारु ने ट्रोलिंग, और अपनी आर्थिक परेशानियों को लेकर भी खुलकर बात की.
ट्रोलर्स को दिया जवाब
चारु असोपा ने कहा कि कई लोग के मैसेज आ रहे हैं उनके पास कि जियाना को उसकी दादी के बर्थडे पर भेजना चाहिए था. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कभी भी जियाना को परिवार से मिलने से नहीं रोका. उन्होंने बताया कि वो परिवार के हर खास मौके पर जियाना के साथ शामिल हुई हैं और परिवार के लोग भी उनसे मिलने आते रहे हैं. चारु ने कहा कि वो जियाना को कोलकाता, दुबई और मुंबई भी लेकर गई हैं. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि लोग किस बेसिस पर कह रहे हैं कि वो बेटी को उसके दादा-दादी से दूर रखती हैं.
ऑफलाइन बिजनेस में हुआ लॉस
एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में आगे कहा, ‘मेरी फाइनेंशियल कंडीशन अभी ठीक नहीं चल रही है. मेरा बिजनेस भी अच्छा नहीं चल रहा और मेरे ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं.’ चारु ने बताया, ‘जब से शॉप खोली है तब से बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है. ऑनलाइन काफी सही प्रॉफिट हो रहा था, लेकिन ऑफलाइन हमें काफी लॉस हो रहा है. इसलिए हमने आउटलेट बंद कर दिया है. लेकिन ऑनलाइन बिजनेस चल रहा है. फाइनेंशियली काफी स्ट्रगल चल रहा है.’
ये भी पढ़ेंः आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने ‘भाईजान’ को कहा ‘शुक्रिया’
चारु ने कहा, ‘मैं सिर्फ पार्लर में बैठकर मैनीक्योर, पेडीक्योर और हेयर वॉश नहीं कर सकती. मेरी कई जिम्मेदारियां हैं. जियाना की स्कूल, क्लासेज और बाकी चीजें भी देखनी होती हैं. जब आपका बच्चा होता है तो जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. आप अपनी मर्जी से कहीं भी नहीं जा सकते और न ही जब चाहें आराम कर सकते हैं. अगर मेरे पास बहुत पैसे होते तो शायद मैं अपनी मर्जी से सब कुछ कर पाती, लेकिन मुझे बहुत सारी चीजों के बारे में सोचना पड़ता है.’
पर्सनल चीजों पर बात नहीं करना चाहतीं एक्ट्रेस
चारु ने कहा, ‘अगर आप लोगों को लगता है कि मैं गलत हूं या बुरी इंसान हूं, तो मैं अपनी बात पर खुलकर बात नहीं करूंगी. कई बार चुप रहना ही बेहतर होता है. ये मेरी लाइफ का मैटर है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती कि क्या हुआ, क्यों हुआ या कैसे हुआ.’
चारु ने बताया कि चुप रहने का फैसला उनकी बेटी के बड़े होने की वजह से भी है. उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी बड़ी हो रही है और सोशल मीडिया पर पहले ही बहुत कुछ हो चुका है. एक बार कोई चीज सोशल मीडिया पर आ जाए तो उसे मिटाया नहीं जा सकता. अब हम एक छोटे शहर में रहते हैं, इसलिए मैं नहीं चाहती कि किसी बात को लेकर मुझे लोगों की बातें या शर्मिंदगी झेलनी पड़े. आप मुझे जैसा देखते हैं, वैसा ही समझें. देखना है तो देखिए, नहीं देखना है तो कोई बात नहीं.’
चारु ने आखिरी में कहा, ‘मैं ये व्लॉग इसलिए बनाती हूं क्योंकि यही मेरी कमाई का एक जरिया है. अगर इससे मेरी कमाई नहीं होती, तो शायद मैं व्लॉग नहीं बनाती, क्योंकि मैं सिर्फ अपनी बेटी पर ध्यान देना चाहती हूं.’
चारू असोपा की शादी
बता दें, चारू असोपा की शादी राजीव सेन से साल 2019 को हुई थी. हालांकि, आपसी अनबन और विवादों के बाद साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया. उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जियाना.
ये भी पढ़ेंः स्कूल में हुई मुलाकात, 10 साल की डेटिंग के बाद की शादी, ऐसी है इमरान हाशमी की लव स्टोरी
