Headlines

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. बीते दिनों समाजावादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव द्वारा सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया गया. हालांकि सीएम योगी ने उसे स्वीकार भी किया और कहा कि अखिलेश भी आमने-सामने आकर चुनाव लड़ें.

इस बीच अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को बिजनौर से चुनाव लड़ने का चैलेंज दे दिया है. चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर कहा, “साल 2022 के चुनाव में गोरखपुर में उनके सामने घोषित सीट पर जाकर चुनाव लड़ा था. मैं ऐलान करके कहता हूं कि बिजनौर जिले में 2 रिजर्व और 6 सामान्य सीट हैं. सीना ठोककर किसी भी सीट पर आ जाएं अगर हराकर न भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा.”

चंद्रशेखर आजाद ने आगे और क्या कहा?

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, “बिजनौर की 4 सीटों पर उनके विधायक हैं. वे किसी भी सीट पर आ जाएं. बढ़ापुर, धामपुर, चांदपुर, बिजनौर शहर, नजीबाबाद पर आ जाएं. या फिर जहां उनकी इच्छा हो वहां आ जाएं.” आजाद ने आगे बताया, “हम आपके क्षेत्र में गए थे और चुनाव लड़कर मुकाबला करके आए थे. भले ही हारकर आए थे, जमानत जब्त हुई थी. आपका क्षेत्र था हम मान गए.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप वोट की चोरी कर नहीं जीत रहे हैं तो आइए बिजनौर आपका स्वागत करेगा. मुकाबला कीजिए. यह हम बताएंगे कि चुनाव कैसे होता है.” चंद्रशेखर आजाद के इस चैलेंज के बाद एक बार फिर राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो गई.

फिलहाल उनके इस चैलेंज पर सीएम योगी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर सीएम योगी ने मंच से प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि हमें यह चैलेंज स्वीकार है लेकिन आप भी अयोध्या से आकर चुनाव लड़िए.

‘बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत…’, अखिलेश यादव का तीखा हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *