Headlines

बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच BJP-JDU में अनबन की स्थिति? संजय झा बोले- ‘लोगों को परेशान है…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव, नामांकन आज से शुरू.
  • JDU-BJP के साथ पर संजय झा का बयान, तालमेल से परेशानी.
  • नई सरकार जनता से वादा पूरा करेगी: संजय झा.
  • नीतीश कुमार के दिखाए रास्ते पर चलेगी नई सरकार.

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच बिहार की राजनीति में आए दिन बयान सामने आ रहे हैं. अब विधान परिषद उम्मीदवार को लेकर आज JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि JDU और बीजेपी साथ हैं. आगे भी दोनों पार्टी का तालमेल यूं ही बना रहेगा और इसीलिए कुछ लोगों को परेशानी है. 

संजय झा ने कहा, “कुछ लोग दावा कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ है नहीं है. हम लोगों के तालमेल से लोगों को परेशानी है. परेशानी किस बात का है? जनता का आशीर्वाद मिला होगा तब न मिली है 202 सीट. कोई भी सरकार 20 साल चली हो, उसके बाद भी इतना बड़ा जनादेश मिला हो मुझे तो कहीं ऐसा नहीं दिखाई देता. अभी बंगाल में चुनाव हुआ तो देखा न क्या हाल हुआ? JDU ने भी अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया. 101 सीट पर लड़े और 85 सीट जीते.”

 बिहार के CM सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिला VIP बंगला, पहले नीतीश कुमार का था आवास

JDU नेता ने कहा- जनता से किया वादा करेंगे पूरा

JDU नेता ने आगे कहा, “गठबंधन का कोऑर्डिनेशन इतना परफेक्ट था कि तब ऐसा रिजल्ट मिला है. रिजल्ट से विनम्रता आती है, घमंड नहीं आता. अगर जनता ने ताकत दी है तो उससे पूरे सरकार की जवाबदेही बढ़ जाती है. जो NDA का संयुक्त घोषणा पत्र निकाला था उसे लागू किया जाएगा. जो कहा गया है कि 1 करोड़ लोगों को नौकरी, रोजगार देंगे तो 5 साल में देंगे. अगर हमने कहा है कि बिहार में 5 लाख करोड़ का निवेश होगा तो आज डबल इंजन की सरकार में ऐसा होगा. 

नीतीश कुमार के दिखाए रास्ते पर चलेगी नई सरकार

सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “नीतीश कुमार का 20 साल का शासन जो एनडीए के साथ मिलकर चला है. 14 करोड़ बिहारियों का सिर नीतीश कुमार की वजह से ऊंचा हुआ है. यह सब नीतीश कुमार के काम, उनके आचरण और उनके समर्पण का नतीजा है कि देश और दुनिया में जहां कहीं भी बिहारी हैं वो आज सिर ऊंचा करके चलते हैं. आज भी बिहार में जो सरकार चल रही है वो नीतीश कुमार के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रही है. इस सरकार में भी JDU एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. केंद्र में भी हमारा सहयोग है सरकार चलाने में है. हम लंबे समय से साथ हैं. दिल्ली से भी हम बिहार के लिए क्या कर सकते हैं उसपर भी नीतीश कुमार का ध्यान रहता है.”

कब हैं चुनाव?

गौर हो कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों और 1 उपचुनाव (नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट) पर 28 जून को चुनाव होनेे हैं. इनमें से फिलहाल पांच सीटें जेडीयू के पास हैं, बीजेपी के पास 2 और RJD के पास से दो सीटें हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है.

चुनाव आयोग के अनुसार, 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे जबकि 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतगणना 18 जून को शाम 5 बजे से शुरू होगी. 20 जून 2026 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी.

बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव, नतीजे कब?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *