Headlines

बीच सड़क थार पर हुड़दंग, सायरन बजाती एंबुलेंस को भी नहीं दिया रास्ता


सोशल मीडिया पर भौकाल टाइट करने और रील्स बनाने का नशा आजकल कुछ युवाओं के सिर इस कदर चढ़ गया है कि उन्हें न तो कानून का डर रहा है और न ही किसी की जिंदगी की परवाह. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा ही बेहद शर्मनाक और गुस्सा दिलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें थार सवार कुछ युवक बीच सड़क पर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके ठीक पीछे मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस रास्ता मांगने के लिए लगातार सायरन बजाती रहीं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काली रंग की एक थार गाड़ी के ऊपर तीन से चार युवक चढ़े हुए हैं और बीच सड़क पर हाथ उठा-उठाकर बेखौफ होकर डांस कर रहे हैं.

सायरन बजाती रहीं सरकारी और निजी एंबुलेंस, टस से मस नहीं हुए रीलबाज

वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान और परेशान करने वाला नजारा थार के ठीक पीछे दिखाई दे रहा है. थार के पीछे एक सरकारी और एक निजी एंबुलेंस जाम में फंसी हुई हैं और रास्ता मांगने के लिए लगातार तेज आवाज में सायरन बजा रही हैं.

आमतौर पर एंबुलेंस का सायरन सुनते ही हर जिम्मेदार नागरिक अपनी गाड़ी किनारे लगा लेता है, लेकिन इन हुड़दंगियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. न तो उन्होंने गाड़ी किनारे की और न ही छत से नीचे उतरे, बल्कि पूरी बेशर्मी से अपना डांस और हुड़दंग जारी रखा. इस संवेदनहीन हरकत के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और आसपास मौजूद राहगीरों में भी भारी नाराजगी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

यूजर्स बोले…इनकी गाड़ी सीज करके ऐसा सबक सिखाओ कि जिंदगी भर याद रहे

इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स यूपी पुलिस व हापुड़ पुलिस को टैग करते हुए इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं…

एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “भाई, यह रीलबाजी नहीं बल्कि सीधा-सीधा किसी की जान से खिलवाड़ है. एंबुलेंस में कोई मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा होगा और ये जाहिल थार की छत पर नाच रहे हैं.”

दूसरे यूजर ने पुलिस से अपील करते हुए लिखा, “हापुड़ पुलिस को तुरंत इस गाड़ी के नंबर के आधार पर थार को सीज करना चाहिए और इन सभी हुड़दंगियों को जेल की हवा खिलानी चाहिए.”

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “कुछ लोगों के हाथ में थार क्या आ जाती है, वे खुद को कानून और इंसानियत से ऊपर समझने लगते हैं. इनका इलाज बहुत जरूरी है.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *