Headlines

Viral Video: छठ पूजा में भिड़ीं पापा की परियां, जमकर नोचे एक-दूसरे के बाल


छठ पूजा का नाम आते ही मन में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का नजारा सामने आने लगता है. इस महापर्व पर महिलाएं कई दिनों तक कठिन व्रत रखती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करती हैं. घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है. कहीं छठ के पारंपरिक गीत सुनाई देते हैं, तो कहीं महिलाएं सूप में फल, ठेकुआ और पूजा की दूसरी सामग्री सजाकर अर्घ्य देने की तैयारी करती हैं. लेकिन इस बार लखनऊ में छठ पूजा के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

दरअसल सोशल मीडिया पर लखनऊ के छठ घाट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें पूजा करने पहुंची दो महिलाएं आपस में लड़ती दिखाई दे रही हैं. मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है. देखते ही देखते बाल खींचने और एक-दूसरे को धक्का देने की नौबत आ जाती है. आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं. कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते नजर आते हैं.

पहले पूजा करने की होड़ में शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान का है. सोमवार छठ व्रत का समापन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी थी. इसी दौरान पहले पूजा करने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं. वीडियो में महिलाओं के आसपास काफी भीड़ दिखाई देती है. कुछ लोग उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन विवाद रुकने का नाम नहीं लेता.

यह भी पढ़ें: सात समंदर दूर जहाज पर कैप्टन ने की छठ पूजा, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य; वीडियो वायरल

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुई घटना

लक्ष्मण मेला मैदान पर छठ पूजा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. व्रत करने वाली महिलाएं पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर रही थीं. चारों तरफ छठ के गीतों और भक्ति का माहौल था. महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दे रही थीं. प्रसाद में ठेकुआ और फल बांटे जा रहे थे. ऐसे माहौल के बीच हुई मारपीट ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान पूजा से हटाकर विवाद की तरफ खींच लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स महिलाओं की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं.  वीडियो बनाने वाला शख्स भी यही बोलता हुआ नजर आता है कि छठ पूजा में सबको आराम से पूजा करना चाहिए लड़ाई नहीं करना चाहिए. ऐसे में एक यूजर ने मजेदार कमेंट कर कहा कि मुस्कुराइये आप लखनऊ में हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मारपीट तो छठ का हिस्सा हो ही नहीं सकती.

यह भी पढ़ें: उतर जाओ भइया… छठ पर घर जाने की जिद में मौत को भूला शख्स, किया खतरनाक सफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *