Headlines

‘बेवॉच’ फेम एक्टर रैंडल इंग्लैंड का निधन, 75 साल की उम्र में कैंसर से हुई मौत


हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकन एक्टर रैंडल इंग्लैंड का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह ‘बेवॉच’ और ‘जनरल हॉस्पिटल’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में नजर आए थे. रैंडल लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे.

उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने 25 सितंबर 2026 को आखिरी सांस ली थी, लेकिन उनके मौत के बारे में पहली सार्वजनिक जानकारी हाल ही में सामने आई है. उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.

75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

रैंडल इंग्लैंड के निधन की जानकारी उनके परिवार की ओर से जारी शोक संदेश के जरिए सामने आई. इसमें बताया गया कि एक्टर एसोफैगस कैंसर यानी ग्रासनली के कैंसर से जूझ रहे थे. इसी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया.

परिवार के मुताबिक, वे अपने आखिरी समय में अपनों के बीच थे और उन्होंने शांति से दुनिया को अलविदा कहा. परिवार ने उन्हें याद करते हुए बताया कि रैंडल बेहद प्यार करने वाले और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले इंसान थे. वह ऐसे व्यक्ति थे, जिन पर उनके दोस्त और परिवार के लोग भरोसा कर सकते थे.

‘जनरल हॉस्पिटल’ में खलनायक बनकर मिली पहचान

रैंडल इंग्लैंड ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘जनरल हॉस्पिटल’ से मिली. साल 1984 में वह इस शो का हिस्सा बने थे. इसमें उन्होंने जैक स्लेटर नाम के खलनायक की भूमिका अदा की थी.

इस कहानी में वो पोर्ट चार्ल्स नाम के इमैजिनरी शहर में एक फिल्ममेकर बनकर एंट्री करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसकी असली सच्चाई सामने आती है. उन्होंने करीब एक साल तक इस शो में काम किया. इसके अलावा उन्होंने ‘बेवॉच’, ‘डलास’ और ‘द यंग एंड द रेस्टलेस’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया था.

मैरून 5 के म्यूजिक वीडियो में भी आए नजर

रैंडल इंग्लैंड सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं थे. उन्होंने थिएटर, संगीत और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया. साल 1994 में उन्हें नाटक ‘द थ्री सिस्टर्स’ के लिए बेस्ट ग्रुप एक्टिंग के लिए ड्रामा-लॉग अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा वह मशहूर संगीत बैंड मैरून 5 के गाने ‘शुगर’ के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *