Headlines

‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर लटकी तलवार, जियो स्टूडियो ने खींचे हाथ


‘ब्रह्मास्त्र 2’ पिछले हफ्ते से चर्चा में बनी है. फिल्म के पहले पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब दूसरे पार्ट को लेकर भी खबरें हैं. इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट का एक्सटेंडेड कैमियो होने वाला है. खबरें हैं कि इस पार्ट में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगे. पहले पार्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में थे. अब फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आया है.

स्टूडियो पार्टनर की तलाश में अयान मुखर्जी

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘अयान मुखर्जी का प्रोडक्शन हाउस स्टारलाइट पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट के प्रोड्यूसर्स में से एक था और इस फिल्म के IP (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) के राइट्स बैनर के पास हैं. स्टारलाइट ‘ब्रह्मास्त्र 2′ को प्रोड्यूस करेगा. वे इसके लिए किसी स्टूडियो पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. मेकर्स स्टूडियो पार्टनर के तौर पर जियो स्टूडियोज के साथ बातचीत कर रहे थे. लेकिन ये बातचीत सफल नहीं हुई. जियो स्टूडियोज ने सीक्वल से नहीं जुड़ने का फैसला लिया है.’

ये भी पढ़ें- ‘ये भूखे-नंगे लोग…पहले सक्सेस पाओ’, कंगना रनौत ने एक-एक का नाम लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब

आगे लिखा, ”ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट में स्टार स्टूडियोज अहम पार्टनर था. अब स्टार का एंटरटेनमेंट बिजनेस जियो हॉटस्टार का हिस्सा बन गया है और जियो स्टूडियो भी इसी इकोसिस्टम के तहत काम कर रहा है. तो ऐसा माना जा रहा था कि फ्रैंचाइजी के साथ ये एसोसिएशन बना रहेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. न जियो स्टूडियो और न स्टार स्टूडियो ‘ब्रह्मास्त्र 2′ के साथ जुड़े हैं.’

धर्मा-YRF ने भी खींचा हाथ

आगे लिखा, ‘धर्मा प्रोडक्शन ने पहला पार्ट भी प्रोड्यूस किया था. अब वो भी दूसरे पार्ट के साथ एसोसिएट नहीं है. धर्मा के बाद अयान मुखर्जी ने यश राज फिल्म के साथ बातचीत की. आदित्य चोपड़ा ने प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई. क्योंकि अयान YRF के लिए ‘वॉर 2’ डायरेक्ट कर रहे थे. लेकिन ‘वॉर 2′ की खराब परफॉर्मेंस के बाद YRF ने भी पीछे हटने का फैसला लिया. ऐसे में अब मेकर्स को एक स्टूडियो पार्टनर की तलाश है.’

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, छोटे बजट की फिल्म, कमाया 152.78 % प्रॉफिट

बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में आई थी. इस पार्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, दिव्येंदु जैसे स्टार्स दिखे थे. फिल्म का म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती और तनुज टीकू ने दिया था. फिल्म में रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, नमित मल्होत्रा, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता प्रोड्यूसर्स थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. 

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

रणबीर कपूर अब फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ने बनाया है. फिल्म में रणबीर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. साई पल्लवी मां सीता बनी हैं और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में अरुण गोविल भी नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *