Headlines

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा


विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ब्लैक सी से गुजर रहे कमर्शियल जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. देर रात जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाज MV OMORFI पर 18 जुलाई को ब्लैक सी से गुजरते समय हमला हुआ, जो रूसी समुद्री सीमा में था.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. हम पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.” मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 10 क्रू मेंबर थे, जिनमें 3 भारतीय नागरिक शामिल थे.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “जहाज पर सवार अन्य 2 भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं.” मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए इस घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया है. भारत कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने वाले और निर्दोष आम क्रू मेंबर्स की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है. यह गंभीर चिंता का विषय है कि समुद्री नेविगेशन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की आजादी को खतरों का सामना करना पड़ रहा है. 

विदेश मंत्रालय ने क्या बताया
विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस में भारतीय मिशन ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. मंत्रालय ने आगे कहा, “भारत सभी संबंधित पक्षों से समुद्री नेविगेशन की सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने का आह्वान करता है.”

ये हमला 19 जुलाई को हुई एक ऐसी ही घटना के बाद हुआ है, जब गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले कार्गो जहाज MV गोल्डन लियो पर यूक्रेनी बंदरगाह से निकलने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था. इस हमले में 4 भारतीय क्रू मेंबर्स मारे गए थे, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया था.

ये भी पढ़ें

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें…’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *