पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम में सुधार को लेकर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और केंद्र सरकार के बीच आज शनिवार (25 जुलाई) को दोपहर साढ़े तीन बजे तीसरे दौर की अहम बैठक होगी. इस बातचीत में एक बार फिर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सबसे प्रमुख मुद्दा रहने की संभावना है.
शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई थी. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि सीजेपी ने सरकार के सामने 3 प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े 5 सुझाव रखे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है. हालांकि सीजेपी ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी.
#BREAKING | CJP-सरकार में आज तीसरे दौर की वार्ता, दोपहर साढ़े तीन बजे होगी अहम बैठक@anchorjiya | https://t.co/smwhXUROiK
#CJP #GovernmentTalks #StudentProtest #Negotiations #JantarMantar #ABPNews pic.twitter.com/rnb0IcLvu7— ABP News (@ABPNews) July 25, 2026
सीजेपी नेताओं का कहना है कि तीसरे दौर की बातचीत में सरकार को इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख बताना होगा. बैठक के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के स्वजन को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग पर सैद्धांतिक सहमति जताई है. हालांकि सरकार की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
सरकारी सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का सवाल नहीं उठता. सरकार का मानना है कि पद छोड़ना समाधान नहीं है और वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाकर जवाब देना चाहती है. देशभर में सीजेपी का आंदोलन जारी है. कई विपक्षी दल, जिनमें कांग्रेस भी शामिल है छात्रों की मांगों और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग का समर्थन कर रहे हैं.
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिनों का आमरण अनशन कर चुके हैं, जिसके बाद सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. अब सबकी निगाहें आज दोपहर होने वाली तीसरे दौर की वार्ता पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें
