Headlines

भतीजे ने ताऊ को बुलेट पर बैठा दौड़ाई बाइक, ताऊ की कांप गई आत्मा, मुंह में आ गए दिल गुर्दे, वीडियो वायरल


आज का युवा बुलेट बाइक का दीवाना है. जिसे देखो उसे होड़ है कि किसी तरह से बस बुलेट बाइक हाथ लग जाए और फिर गली मोहल्ले में उड़े गर्दा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के मोहल्ले के एक ताऊ को बाइक पर बैठाकर जब रफ्तार भरते हैं तो ताऊ की हालत देखने लायक होती है. यहां बुलेट लेकर इन लड़कों का मकसद गर्दा उड़ाना नहीं बल्कि ताऊ के मजे लेना था. वीडियो देखकर आपको हंसी और गुस्सा दोनों एक साथ आएंगे.

बुलेट बाइक पर बैठा लड़कों ने ताऊ के लिए मजे

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के बुलेट पर मोहल्ले के एक ताऊ को बैठाकर रफ्तार भर रहे हैं और बेचारे ताऊ की हालत देखने लायक हो गई है. शुरू में ताऊ बेचारे ये सोचकर बाइक पर बैठ जाते हैं कि पैदल जाने से अच्छा है जल्दी बाइक से पहुंच जाएंगे, लेकिन ताऊ को क्या पता था कि बाइक पर बैठना उनके लिए एक डरावने सपने जैसा हो जाएगा.

रफ्तार देख ताऊ के मुंह में आ गए गुर्दे

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही ताऊ बाइक पर बैठते हैं वैसे ही बुलेट चला रहा लड़का पूरे जोश से एक्सीलेटर को खींच देता है जिसके बाद घुर्राती हुई बुलेट भी रफ्तार पकड़ लेती है और यहीं से शुरू होता है ताऊ का वो डरावना सपना. बेचारे ताऊ डर के मारे चीखने लगते हैं और गाड़ी को रोकने के लिए बार बार कहते हैं लेकिन इन लड़कों के सिर पर रफ्तार का भूत सवार होता है और वो मजे लेने से जरा नहीं चूकते. वीडियो अब वायरल है जिसे लेकर यूजर्स की राय भी बंट गई है.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे तो किसी ने जताया गुस्सा

वीडियो को _thakur_kush_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कभी अपने पिता जी के साथ भी यही हरकत करना. एक और यूजर ने लिखा…अब ताऊ कभी बाइक पर नहीं बैठेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसा मत करो भाई, तुम्हारे पिता के बराबर है वो.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *