Headlines

भारत का कुख्यात ड्रग डॉन सलीम डोला तुर्किए में गिरफ्तार, सामने आया बड़ा सच!


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • तुर्किए में इस्तांबुल से ड्रग माफिया सलीम डोला की गिरफ्तारी हुई।
  • सलीम डोला का अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क दाऊद इब्राहिम से जुड़ा।
  • दुबई से संचालित हो रहा था डोला का ड्रग सिंडिकेट।
  • भारतीय एजेंसियां यूएई के माध्यम से डोला को भारत लाने में जुटीं।

तुर्किए की सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्तांबुल में भारत के कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को गिरफ्तार कर लिया है. भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भी सलीम डोला की गिरफ्तारी की आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है. वहीं, सलीम डोला की गिरफ्तारी के साथ अंडरवर्ल्ड के साथ उसके संबंधों को लेकर भी बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला का कनेक्शन ग्लोबल सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क से था और उसका नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस ड्रग रैकेट के तार भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से भी जुड़े बताए जा रहे हैं.

दुबई से चल रहा ‘ड्रग्स डॉन’ सलीम डोला का नेटवर्क

कुख्यात ड्रग माफिया और दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाने वाला सलीम डोला पहले मुंबई और फिर दुबई से अपने पूरे ड्रग सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था. अक्टूबर 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलीम डोला के प्रमुख सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया था. वहीं, नवंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला समेत उसके परिवार के चार सदस्यों को दुबई से भारत लाकर गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ेंः राघव चड्ढा या संदीप पाठक… किसके AAP छोड़ने से अरविंद केजरीवाल को लगा ज्यादा बड़ा झटका?

भारत प्रत्यर्पण की तैयारियों में जुटी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सलीम डोला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. साथ ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. सूत्रों के मुताबिक. सलीम डोला दुबई से ही अपने नेटवर्क को कंट्रोल करता है और भारत में ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा चैनल संभाल रहा था.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उसके पास सउदी अरब का पासपोर्ट है और क्योंकि जिस देश में वो पकड़ा गया है उस देश से सलीम डोला का भारत में डिपोर्ट या उसका प्रत्यर्पण संभव नहीं है, इसलिए इंटरनेशनल फोरम पर UAE के जरिए उसको भारत लाने की कोशिशों में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं. 

सलीम की गिरफ्तारी से बड़े खुलासे होने की उम्मीद

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सलीम डोला की गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है. मुंबई पुलिस ने भी सलीम डोला के खिलाफ RCN जारी किया हुआ है. मूल रूप से मुंबई के डोगरी में काफी लम्वे वक्त एक्टिव सलीम डोला दाउद इब्राहिम का करीबी है.

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बताते हैं कि सलीम डोला का पिता दाऊद इब्राहिम के साथ लंबे वक्त तक मुंबई में काम कर चुका है और फिर सलीम डोला दुबई में D-कंपनी के लिए काम करने लगा और लगातार नारकोटिक्स के धंधे में डील भी की.

यह भी पढ़ेंः राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर बोले नितिन नवीन, कहा- अभी और भी खेल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *