अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और करीब 7 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि वहां का फेडरल रिजर्व राजनीतिक तरीके से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका अच्छे आर्थिक आंकड़े पेश करता है, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है, जबकि उसे इसके उलट ब्याज दरें कम करनी चाहिए.
पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन की तारीफ
ट्रंप ने पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे आर्थिक आंकड़े आने पर ब्याज दरें कम करते थे. उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आंकड़ों का मतलब बेहतर क्रेडिट स्थिति है, इसलिए ब्याज दरों में कटौती होनी चाहिए.
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर अमेरिका में ब्याज दरें कम की जाएं, तो देश की GDP वृद्धि दर 4 प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और अमेरिका अपना कर्ज भी तेजी से चुका सकता है.
भारत का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा, “भारत में ब्याज दरें कम हैं और GDP वृद्धि दर 7 प्रतिशत है. अगर अमेरिका में भी ऐसा हो, तो उसकी GDP वृद्धि दर 14, 15 या शायद 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.”
VIDEO | Washington DC: US President Donald Trump praises India’s low interest rates, slams US Fed for being ‘political’. He says, “Interest rates are too high because we have a very political Fed. And I’m not blaming the chairman, by the way; I’m blaming the fact that we have a very political Fed. Whenever we announce good numbers, they raise interest rates. They do that for a reason. It should be the opposite. Alan Greenspan was a great Fed chairman. He would lower interest rates when you had good numbers. When you have good numbers, you have better credit. We do just the opposite. We do it to destroy the country. And when we have these great numbers that we have, you shouldn’t keep raising rates. You should lower rates because we’re a better credit. We’d have a GDP of 15 or 20 per cent, not 4 per cent. I would pay off the debt very rapidly. That’s the way it should work, but we do it in reverse. If you look at India, they have low interest rates and a 7 per cent GDP. We’d have a 14, 15, maybe even a 20 per cent GDP.” (Source: White House YT) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौजूदा नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि ब्याज दरों को लेकर अपनाया जा रहा मौजूदा तरीका देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है.
बता दें कि हालिया मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा. इसकी एक बड़ी वजह ईरान युद्ध को माना जा रहा है. ईरान युद्ध की वजह से अमेरिका समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ी. अब ट्रंप अर्थव्यवस्था को लेकर प्लानिंग में जुटे हैं.
