भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में रविवार, 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इससे पहले गॉल में पहला टेस्ट खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था. हालांकि, पहले टेस्ट में बारिश ने काफी खलल डाला था. ऐसे में सवाल यह है कि क्या दूसरे टेस्ट में भी बारिश होगी? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा.
जानें दूसरे टेस्ट के पांचों दिन बारिश की कितनी उम्मीद
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने की आशंका है. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की आशंका सबसे ज्यादा है. दूसरे दिन बारिश की उम्मीद 96 प्रतिशत बताई गई है.
पहला दिन- बारिश की 64 प्रतिशत उम्मीद (सुबह और दिन के समय में बारिश होने की आशंका ज्यादा है)
दूसरा दिन- बारिश की 96 प्रतिशत उम्मीद
तीसरा दिन- बारिश की 91 प्रतिशत उम्मीद
चौथा दिन- बारिश की 60 प्रतिशत उम्मीद
पांचवां दिन- बारिश की 91 प्रतिशत उम्मीद
भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने 165 रनों से जीत दर्ज की थी. भारत के लिए बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी में मानव सुथार ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे.
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 47 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इनमें भारत ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ने 7 मुकाबलों में बाजी मारी है, दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. वहीं, कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 3 में जीत, 2 में हार और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन- कामिल मिशारा, लाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव/सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें-
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स…
