Headlines

भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार


महाराष्ट्र के भिवंडी में नकली पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी बनकर एक कारोबारी से 2 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने तूप (घी) में मिलावट का आरोप लगाकर कारोबारी को कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी दी थी. इस मामले में भिवंडी तालुका पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, मुकेश मंगलदास पटेल की सोनाले स्थित राजराजेश्वरी कंपाउंड में ‘कामधेनु’ नाम से घी बनाने की कंपनी है. 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे सात आरोपी एक साथ कंपनी में पहुंचे. उन्होंने खुद को पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी बताते हुए कारोबारी पर नकली घी बनाने का आरोप लगाया.

आरोपियों ने कारोबारी दिखाया गिरफ्तारी का डर

आरोपियों ने कारोबारी को धमकी दी कि उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही कंपनी का वीडियो बनाकर लाइव करने और कंपनी को बर्बाद करने की धमकी भी दी. इसी डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने कारोबारी से 2 लाख रुपये वसूल लिए. बाद में अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलने पर कारोबारी ने 27 अक्टूबर को भिवंडी तालुका ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हर्षवर्धन बारवे के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुमार तायडे, दिनेश निकम, मंगेश देवधरकर (तीनों मानखुर्द, मुंबई), सुरेश चौगुले (सायन, मुंबई) और सोनू सिंह (पनवेल, रायगढ़) के रूप में हुई है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को भिवंडी कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, फरार आरोपियों जावेद सिद्दीकी और प्रशांत नाईक (दोनों नवी मुंबई निवासी) की तलाश जारी है.

महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *