लोकसभा में महिला बिल पास न होने के बाद लखनऊ में तपिश भरी गर्मी के बीच महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई. जिसमें भीषण गर्मी में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. महिलाओं के साथ रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी चले. रैली के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नकाब वालों के चक्कर में सपा कांग्रेस ने 80% महिलाओं का नुकसान किया.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पार्टी ठगों की पार्टी है. हमारी भोली भाली महिलाएं इनके झांसे में आ जाती हैं. महिला बिल 2023 में पास हो चुका है जब मैं पार्लियामेंट में था सभी ने इसका समर्थन किया था. इन्होंने अब तक इम्प्लीमेंट क्यों नहीं किया.
महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष के विवादित बोल से भड़का ब्राह्मण समाज, DM को सौंपा ज्ञापन
महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या बोले एसटी हसन?
पूर्व सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में ये परिसीमन करना चाहते थे. जिस तरह से इन्होंने असम में किया. विपक्ष के वोटों को बांट दिया और संख्या कम कर दी. अब वो हम नहीं होने देंगे. महिलाओं के लिए मैं व्यक्तिगत तौर पर कह रहा हूं कि 50 फीसदी आरक्षण मिले. प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया गया. उनसे कोई पूछने वाला नहीं है.
पूर्व सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल तो पास हो चुका है, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दस्तखत हो चुके हैं. भाजपा के लोग ये भ्रम फैला रहे हैं कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. महिला बिल पास हो रखा है. ये लोग लागू नहीं कर रहे है. भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कहा कि बुर्के वालों की वजह से नहीं किया. लोग यहां पर भी हिन्दू मुसलमान कर रहे हैं.
रैली के दौरान क्या बोले सीएम योगी?
रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी में महिलाओं की हजारों की संख्या इस बात की गवाही दे रही हैं कि सपा कांग्रेस के प्रति महिलाओं का आक्रोश और गुस्सा है. इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि 21 वीं सदी की महिलाएं इतनी भोली नहीं है कि वो आपकी चालों को न समझें. ये भाजपा की ऑर्गेनाइज कराई हुई रैली है.
महिलाओं को कुछ न कुछ लालच है किसी को पद का तो किसी को चुनाव लड़ने का. वो अपने साथ लोगों को लेकर आते हैं. हम लोग ये चाहते हैं और उस बिल के अंदर ओबीसी, एससी एसटी और मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण के अंदर आरक्षण हो. एसटी हसन ने कहा कि अब ये कहते हैं कि धर्म के नाम पर नही हो सकता, लेकिन मुसलमानों की जातियों के आधार पर हो सकता है.
यूपी के 35 जिलों भीषण लू का अलर्ट, प्रयागराज-वाराणसी रहे सबसे गर्म जिले, अभी और बढ़ेगी गर्मी
