Headlines

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाकर किया बड़ा कारनामा, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड


IPL 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली, उन्होंने अपना दूसरा आईपीएल शतक लगाया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए इस मैच में अभिषेक ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए. अभिषेक ने एक रिकॉर्ड लिस्ट में ‘यूनिवर्स बॉस’ नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया.

अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी में 10 छक्के और इतने ही चौके लगाए. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के हर गेंदबाज की कुटाई की. DC के 6 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और सभी ने 10 की इकॉनमी से अधिक से रन लुटाए. कुलदीप के 2 ओवरों में 30 रन गए, मुकेश कुमार ने 4 ओवरों में 53 और नितीश राणा ने 4 ओवरों में 55 रन खर्चे.

अभिषेक ने छोड़ा गेल को पीछे

अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा बार 130 रनों से अधिक की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने चौथी बार ऐसा किया. इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 141 रन बनाए थे, जो उनकी IPL में सर्वाधिक रनों की पारी है. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं दिल्ली के खिलाफ IPL में डेब्यू करने वाले दिलशान मदुशंका? तूफानी रफ्तार से बरपाया कहर

4 बार 130 से अधिक रन

1. अभिषेक शर्मा ने 2 फरवरी, 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 135 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 छक्के और 7 चौके जड़े थे. ये किसी भी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में खेली गई सर्वाधिक रनों की पारी है.

2. इसके बाद उन्होंने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन बनाए, ये उनकी आईपीएल इतिहास की सर्वोच्च रनों की पारी है. 55 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े थे.

3. पंजाब के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ 148 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. 52 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 16 छक्के जड़े थे.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने 135 रन ठोककर की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 1 या 2 नहीं इतनी रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

4. बीते मंगलवार अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रन बनाए. ये चौथी बार था जब उन्होंने टी20 में 130 से ज्यादा रन बनाए हैं. वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *