दिल्ली हाईकोर्ट ने मालवीय नगर के होटल में हुए भीषण अग्निकांड के आरोपी लवकेश बजाज की मेडिकल स्थिति को लेकर जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. इस आग में 3 जून को 23 लोगों की मौत हो गई थी. लवकेश बजाज फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और उसने स्वास्थ्य संबंधी आधार पर जमानत की मांग की है.
दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस मनोज जैन के समक्ष आरोपी लवकेश बजाज की ओर से पेश वकील ने बताया कि बजाज की तबीयत खराब होने के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सर्जरी के बाद उसे 15 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वकीलों ने कहा कि अभी तक अदालत के सामने केवल स्टेटस रिपोर्ट आई है, जबकि पूरी डिस्चार्ज समरी उपलब्ध नहीं कराई गई है.
दिल्ली: कर्मचारी ने मालिक के खाते से 21 बार निकाले पैसे, गिरफ्तार
हिरासत में लवकेश हो चुका है बेहोश- वकील
लवकेश बजाज के वकीलों ने अदालत को बताया कि वह हिरासत के दौरान बेहोश भी हो चुका है. उसके शरीर पर खुले घाव हैं, जिनकी लगातार देखभाल और ड्रेसिंग की जरूरत है. इन दलीलों को देखते हुए अदालत ने जेल प्रशासन से उसकी मौजूदा मेडिकल स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
जेल अस्पताल में हो सकती है ड्रेसिंग
इससे पहले हाईकोर्ट ने RML अस्पताल से भी बजाज की मेडिकल स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी. बजाज अगस्त से अस्पताल में भर्ती था. अस्पताल की रिपोर्ट में उसकी सर्जरी के बाद डिस्चार्ज किए जाने की पुष्टि की गई थी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उसके घावों की ड्रेसिंग जेल अस्पताल में भी की जा सकती है.
21 सितंबर को फिर होगी मामले की सुनवाई
हाईकोर्ट ने अब जेल अधिकारियों से बजाज की वर्तमान मेडिकल स्थिति की रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी. इस दौरान अदालत यह देखेगी कि आरोपी को अभी किस तरह के इलाज और मेडिकल देखभाल की जरूरत है.
मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 सितंबर को साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें होटल मालिक लवकेश बजाज के अलावा जय मिश्रा और कुक केसर नेगी को आरोपी बनाया गया है. साकेत कोर्ट 17 सितंबर को दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई करेगा.
‘अगर कैमरा नहीं लगा होता तो…’ गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में बोलीं किरण बेदी
