Headlines

विनोद साहनी हत्याकांड: महोबा में सपा का प्रदर्शन, 5 मांगें रखीं


यूपी के गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर महोबा में कश्यप निषाद रैकवार संगठन और समाजवादी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा. सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. 

सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाए हैं. आरोप है कि पीडीए की आवाज उठाने पर विनोद साहनी की हत्या की गई. उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की.

‘UCC पर सपा क्लियर करे अपना स्टैंड’, अखिलेश यादव से बोले मौलाना रजवी

सपा जिलाध्यक्ष ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व

महोबा जनपद में गोंडा के परमपुर गांव में हुई बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की निर्मम हत्या को लेकर सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है. महोबा कलेक्ट्रेट पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कश्यप निषाद रैकवार संगठन ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा.

सपा नेताओं ने खड़े किए कानून व्यवस्था पर सवाल 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और सपा नेता डॉ. महेश निषाद ने प्रदेश सरकार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए. सपा नेताओं का सीधा आरोप है कि सत्ता संरक्षित दबंगों ने साजिश के तहत विनोद साहनी की घेराबंदी कर पीट-पीटकर हत्या की है. नेताओं ने कहा कि विनोद साहनी क्षेत्र में दबे-कुचले, शोषितों और पीडीए की आवाज को मुखरता से उठा रहे थे, जो सत्ताधारी दल को रास नहीं आ रहा था.

परिवार को 5 करोड़ रुपये सहायता की मांग

ज्ञापन के माध्यम से कश्यप निषाद रैकवार संगठन और समाजवादी पार्टी ने शासन के समक्ष 5 प्रमुख मांगें रखी हैं. जिसमें पीड़ित और शोकाकुल परिवार को तुरंत 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. 

आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर

वहीं हत्या में शामिल अपराधियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए. साथ ही मामले के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए या उनका एनकाउंटर किया जाए. प्रदर्शन करने वाले नेताओं का कहना है कि पीड़ित परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए निशुल्क सरकारी सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाएं.

सपा कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रदेश में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था पर गहरा रोष जताया. संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि विनोद साहनी के परिजनों को जल्द न्याय नहीं मिला, तो मछुआ समुदाय और समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी.

सीएम योगी ने बनाया ये प्लान, यूपी में नहीं होगा CJP के कैंपेन्स का असर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *