महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में गणेश उत्सव की धूम है. मुंबई में बड़ी संख्या में लोग बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और खुलकर दान कर रहे हैं. दूसरे दिन लालबागचा राजा के चरणों में 88 लाख 90 हजार रुपये का दान श्रद्धालुओं ने किया. इसमें स्टेज बॉक्स में 59 लाख 60 हजार रुपए का दान आया, जबकि कलर बॉक्स में 29 लाख 30 हजार रुपए का दान किया गया है. दोनों दिन मिलाकर 1 करोड़ 37 लाख 40 हजार रुपये का दान मिला.
दूसरे दिन लालबागचा राजा को कितना चढ़ा सोना-चांदी?
दूसरे दिन बप्पा के भक्तों ने 226.120 ग्राम सोना दान किया. जबकि इस दौरान लालबागचा राजा के चरणों में भक्तों ने 5516.000 ग्राम चांदी का दान किया. गणेश उत्सव सोमवार (14 सितंबर) से शुरू हुआ है.
लालबाग के राजा को पहले दिन कितना आया चढ़ावा?
लालबाग के राजा को पहले दिन ही 48 लाख रुपये से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ा. पहले दिन लालबाग राजा के चरणों में 48 लाख 50 हजार रुपये का दान भक्तों ने किया.
इस दौरान स्टेज बॉक्स में 27,50,00 रुपये का दान. जबकि कलर बॉक्स में 21 लाख रुपये का दान मिला. पिछले साल 46 लाख रुपये का दान पहले दिन चढ़ाया गया था. पिछले साल इस उत्सव के पहले दिन 46 लाख रुपए का दान चढ़ाया गया था.
पहले दिन का दान (सोने-चांदी)
- सोना- 66.770 ग्राम
- चांदी- 2806.000 ग्राम
मन्नत पूरी होने पर खुलकर दान करते हैं बप्पा के भक्त
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में भक्त मन्नत पूरी होने के बाद खुलकर दान करते हैं. श्रद्धालु सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और पारंपरिक पूजन सामग्री अर्पित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि भक्त बप्पा के दरबार में भक्त संतान सुख, स्वास्थ्य, व्यापार में सफलता और परिवार की खुशहाली समेत अन्य मनोकामनाओं के पूरा होने के लिए पहुंचते हैं.
10 दिनों तक चलता है गणेश उत्सव
भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी से मुंबई नगरी गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठती है, जिसमें लालबाग के राजा का भव्य दरबार सबसे खास आकर्षण होता है. इस दौरान बप्पा को खुश करने के लिए भक्त कई तरह की चीजें अर्पित करते हैं. हर चढ़ावे का अपना एक धार्मिक महत्व है. यह महोत्सव 10 दिनों तक चलता है.
आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, ‘मैं दिशा सालियान से कभी…’
