राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसका खुद न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने विरोध किया है. ममदानी का कहना है कि उनके पास यह इवेंट रद्द करने का अधिकार नहीं है, लेकिन वह इसका समर्थन नहीं करते. इसपर अब एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने जोहरान ममदानी को ‘महा लेफ्टिस्ट’ और ‘जिहादी’ करार दिया है.
संजय निरुपम का कहना है, “न्यूयॉर्क का जो मेयर है ममदानी, वह महा लेफ्टिस्ट है, जिहादी है और जब भी कोई हिंदुत्ववादी नेता हिंदुत्व और सनात का प्रचार प्रसार करने के लिए निकलेगा तो निश्चित तौर पर जिहादियों के पेट में दर्द होगा.”
यह भी पढ़ें: मराठी स्कूलों पर SC जज बोले- ‘नासिक कुंभ के बजट का 0.1% भी खर्च करते तो बचा लेते’
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | On NYC Mayor Zohran Mamdani opposing RSS chief’s event, Shiv Sena leader Sanjay Nirupam says, “The New Mayor Mamdani is a staunch leftist and a Jihadi. Whenever a Hindutva leader goes out to propagate Hindutva and Sanatan, the Jihadis will… pic.twitter.com/iG5d9PsN9X
— ANI (@ANI) August 26, 2026
‘जिहादियों के पेट में दर्द होगा ही’- संजय निरुपम
न्यूयॉर्क मेयर जोहरानी ममदानी के बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निरुपम ने आगे कहा, “ममदानी एक जिहादी है इसलिए उसके पेट में दर्द हो रहा है. कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें पूरी दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार करना है. हम बुनियादी तौर पर वसुधैव कुटुंबकम की भावना में विश्वास करते हैं.”
जोहरान ममदानी ने क्या कहा था?
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैडिन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत का कार्यक्रम प्रस्तावित है. RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत वो 5 हजार लोगों की सभा को संबोधित करने वाले हैं. इसको लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का कहना है कि वह 29 अगस्त को होने वाले इस ‘निजी’ कार्यक्रम को रद्द नहीं कर सकते, लेकिन इसका विरोध करते हैं.
जोहरान ममदानी भारतीय मूल के हैं और उन्होंने खुद बताया कि उनकी मां मीरा नायर का परिवार अभी भी भारत में रहता है. ममदानी ने कहा था कि भारत के बारे में उनकी सोच उनको अपने परिवार से मिली है और जिसे समझते हुए वह बड़े हुए हैं. भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है, जहां भारत के हर व्यक्ति को बराबरी से अपनाया जाता है. वहीं, ऐसे आंदोलनों को सामने से देखना परेशानी वाला है, जो लोगों को अलग करने की बात करता है. जोहरान ममदानी ने कहा कि वह इस कार्यक्रम का विरोध करते हैं.
यह भी पढ़ें: फूड सेफ्टी पर एक्शन में तुकाराम मुंढे, CM-डिप्टी CM को Instagram पर पछाड़ा
