मलेशिया के दिग्गज फुटबॉलर दातुक अब्दह अलिफ 72 साल की उम्र में शादी को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 27 अगस्त को शादी की. उनकी पत्नी की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. दोनों की उम्र में करीब 52 साल का अंतर है. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ये मामला चर्चा में आ गया है.
अब्दह अलिफ की शादी की पुष्टि उनके छोटे भाई दातुक यूनुस अलिफ ने की है. यूनुस भी मलेशिया के पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर और कोच रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों की मंजूरी के बाद यह शादी हुई है. उन्होंने अपने भाई और उनकी पत्नी के लिए खुशियों की कामना भी की. यूनुस के मुताबिक, अब्दह इस समय अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं .
यह भी पढ़े: इस कारण मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा मौका, उम्र नहीं है वजह; दिग्गज का आया बयान
मलेशिया के फुटबॉल के सुनहरे दौर का हिस्सा
अब्दह अलिफ मलेशिया के फुटबॉल के उस दौर के अहम खिलाड़ियों में रहे हैं, जब 1970 के दशक के आखिर और 1980 के दशक की शुरुआत में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. वो उस मलेशियाई टीम का हिस्सा थे, जिसने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर 1980 मॉस्को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था.
अब कई साल बाद फिर सुर्खियों मे
मलेशिया ने 1980 मॉस्को ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया था. मलेशिया ने सोवियत संघ के अफगानिस्तान पर हमले के विरोध में 1980 मॉस्को ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया था. इसलिए क्वालिफाई करने के बावजूद अब्दह अलिफ और उनकी टीम ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकी थी. अब कई साल बाद अब्दह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार चर्चा उनकी शादी को लेकर हो रही है.
यह भी पढ़े:टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1
