Headlines

महज 18 साल की उम्र में बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थीं दीपिका चिखलिया, फिर रामानंद सागर के ‘रामायण’ ने बदली किस्मत


दीपिका चिखलिया कल यानी 29 अप्रैल को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं. एक्ट्रेस का जन्म 29 अप्रैल 1965 में मुंबई में हुआ था. दीपिका चिखलिया ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक काम किया है. लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रामायण में सीता की भूमिका निभाकर मिली थी.

दीपिका को सीता के कैरेक्टर में लोगों ने इतना प्यार दिया था कि रियल लाइफ में उन्हें सीता समझा जाने लगा था. हालांकि, बहुत कम लोगों को ही इस बारे में जानकारी होगी कि माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपरिका चिखलिया ने एक वक्त में बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें:-‘कभी-कभी तो ये डरावना लगता है..’ पैप्स पर आखिर क्यों फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, खुद किया खुलासा

फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर बी-ग्रेड की तरफ किया रुख

हालांकि, इस वजह से उन्हें काफी कंट्रोवर्सी का सामना भी करना पड़ गया था. दीपिका ने महज 18 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. शुरुआती दौर में उन्होंने काफी स्ट्रगल लिया, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया.

क्योंकि, जब उनकी फिल्म फ्लॉप होने लगीं तो उन्हें अच्छी फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे थे. मजबूर होकर दीपिका को बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने का फैसला लेना पड़ा. महज 20-21 साल की उम्र में दीपिका ने रामायण में माता सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया था.

उनकी एक्टिंग और खूबसूरती से इंप्रेस होकर रामानंद सागर ने उन्हें रामायण में सीता की भूमिका निभाने के लिए कास्ट कर लिया. इस शो के बाद तो दीपिका चिखलिया की जिंदगी रातोंरात बदल गई.  रामायण में सीता की भूमिका निभाने के बाद दीपिका ने एक फिल्म में काम किया था.

उस फिल्म में वो आतंकवादी की पत्नी बनी थीं, जिसकी वहज से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. आपको बता दें दीपिका चिखलिया को आज भी कुछ लोग माता सीता का ही रूप मानते हैं. जब भी वो वेस्टर्न आउटफिट में इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो या तस्वीर डालती हैं तो उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है.

ये भी पढ़ें:-रिद्धिमा कपूर साहनी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले भाई रणबीर ने दी थी ये खास सलाह, खुद किया खुलासा

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *