महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार की मिसाल बन गई.यहां दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर और उनके परिवार ने शादी के मौके पर गांव के सभी 3,465 ग्रामीणों को एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपहार में दिया. इस पहल के तहत कुल 33.6 करोड़ रुपये का समूह दुर्घटना बीमा कराया गया है.
दूल्हे के परिवार की इस पहल की आसपास के इलाकों में चर्चा है.ये पॉलिसी एक साल तक वैध रहेगी. दुर्घटनाओं से होने वाले मौतों में परिवार को मदद के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया.अक्सर परिवार के मुखिया की मौत पर पूरा परिवार आर्थिक रूप से बेहद प्रभावित हो जाता है. जिसमें यह पॉलिसी कुछ हद तक राहत देगी.
20 मई को आयोजित हुई थी शादी
20 मई को आयोजित इस शादी में जहां पारंपरिक रीति-रिवाज, बैंड-बाजे और भव्य दावत का आयोजन किया गया, वहीं पेठकर परिवार ने अपने ‘रिटर्न गिफ्ट’ से पूरे इलाके को चौंका दिया.गांव में अक्सर सांप के काटने, बिजली गिरने और खेती के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो जाती है.ऐसे में परिवार ने सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अनोखा फैसला लिया. इस मौके पर दूल्हे की पत्नी काफी भावुक नजर आई.
समूह दुर्घटना बीमा के नाम पर खरीदी पॉलिसी
पेठकर परिवार ने ग्राम पंचायत के नाम पर समूह दुर्घटना बीमा पॉलिसी खरीदी.इसके लिए गांव की मतदाता सूची बीमा कंपनी को सौंपी गई, ताकि बिना किसी भेदभाव और कागजी अड़चनों के हर पात्र ग्रामीण को बीमा सुरक्षा मिल सके.यह पॉलिसी एक साल तक वैध रहेगी.
हालांकि दूल्हे के परिवार में इस पूरे बीमा पॉलिसी को लेने के लिए उन्हें कितना पैसा खर्च करना पड़ा इसका खुलासा नहीं किया परिवार का मानना है, दान और पुन्य की रकम को सार्वजिनक नहीं किया जाना चाहिए. फिलहाल हरकोई अब दूल्हे के परिवार की तारीफ कर रहा है.
