कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर से रैली करने की तैयारी में है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार (24 नवंबर) को बताया कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के नागपुर में रैली की तैयारी में है. अभिजीत ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और इसके बाद रैली का जिक्र किया. दीपके ने इसे संविधान बचाओ रैली नाम दिया है.
अभिजीत दीपके ने वीडियो की शुरुआत में तंज कसते हुए पीएम मोदी की तारीफ की और फिर कहा कि ये बातें तो सिर्फ मेटा (फेसबुक) के लिए थीं. उन्होंने पीएम के साथ-साथ मेटा को भी घेरा है. दीपके ने इसके बाद कहा, ’26 नवंबर को संविधान दिवस पर नागपुर में कॉकरोच जनता पार्टी की बहुत बड़ी रैली होने जा रही है. लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ. आप सभी को वहां आना है और देश के लिए खड़ा होना है.’
अभिजीत दीपके ने कैप्शन में क्या लिखा
दीपके ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप पीएम मोदी से प्यार करते हैं तो वीडियो स्किप नहीं कर पाएंगे.’ कॉकरोच जनता पार्टी फिर से रैली की तैयारी में है. उसने इस बार दिल्ली की जगह नागपुर को चुना है. सीजेपी इसके लिए तैयारी में जुट गई है. अभिजीत के साथ-साथ सौरव दास भी रैली में शामिल हो सकते हैं.
If you love Modi, you cannot skip this video. https://t.co/yJqcuHVSr9
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 24, 2026
सौरव दास ने केंद्र सरकार को घेरा
सीजेपी नेता सौरव दास ने भी सरकार को घेरा. उन्होंने मंगलवार को कहा कि उन्हें लंदन जाने से रोका जा रहा है. सौरव दास ने कहा कि जब सरकार को सीजेपी के समर्थकों के खिलाफ कुछ नहीं मिल रहा है तो उनके पासपोर्ट में कमी निकाली जा रही है.
यह भी पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी या आजम खान, कौन है ज्यादा अमीर, मुसलमानों का कौन बड़ा नेता?
