Headlines

महिला आरक्षण: पप्पू यादव ने PM मोदी से किया बड़ा सवाल, ‘आप नहीं चाहते थे कि…’


महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष को घेरा जा रहा है. बिल पास नहीं होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र को संबोधित भी किया था. इन सबके बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेतओं के बीच बयानबाजी जारी है. सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार पर वे खूब बरसे. सवाल भी उठाया.

पप्पू यादव ने कहा, “2014 में आपने महिला बिल की बात नहीं की, आपके पास सबसे अधिक बहुमत था. किसी की जरूरत नहीं थी. 2014 के बाद सबसे अधिक वोट लोगों ने आपको दिया. 2019 में आपने महिला आरक्षण बिल पारित क्यों नहीं किया? 2023 में क्यों जब आपके पास बहुमत नहीं था?” 

सांसद ने कहा, “आप नहीं चाहते थे कि महिला बिल पास हो… आपने 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? 2019 में परिसीमन क्यों नहीं किया? आज परिसीमन क्यों?”

यह भी पढ़ें- ‘…तो भारत आज स्वर्ग होता’, असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेकर गिरिराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

‘चुन-चुनकर बदला लेंगी महिला-बहनें’

बीजेपी विधायक रामकृपाल यादव ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर कहा, “जिस तरह से महागठबंधन के लोगों ने महिलाओं के आरक्षण को छीन लिया और खुशियां मना रहा है, आने वाले दिनों में महिला-बहनें इनसे चुन-चुनकर बदला लेंगी.”

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर कहा, “जिन लोगों ने इस बिल को पास नहीं होने दिया और विधेयक गिराने के बाद जश्न मना रहे थे, ऐसे लोग जब उस क्षेत्र में जाएंगे तो महिलाएं देखेंगी और कहेंगी कि इन्हीं लोगों ने हमारे अधिकार का हनन किया और खुशियां मना रहे हैं. आने वाले समय में जिलों में आक्रोश रैली निकलेगी. पीएम मोदी ने कहा है कि हमारी बहनों को जो आरक्षण मिलना चाहिए उसको हम जरूर दिलाएंगे. मुख्यमंत्री ने भी पूरा समर्थन दिया है और कहा कि जिन लोगों ने इस गिराया है आने वाले समय में बहनें इनसे हिसाब लेंगी.”

यह भी पढ़ें- ‘आपका भाई सम्राट चौधरी खड़ा है, कोई गलती करेगा तो…’, बिहार के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *