महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. श्रीलंका के महान बल्लेबाज पिछले 2 सीजन से MI के मुख्य कोच बने हुए थे, लेकिन शनिवार को फ्रेंचाइजी ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि महेला जयवर्धने अब टीम के साथ नहीं रहेंगे. इससे पहले वह 2017-2022 तक भी MI टीम के हेड कोच रहे थे.
जयवर्धने 2025 में मुंबई टीम में वापस आए थे, जब उन्होंने मार्क बाउचर की जगह लेकर हेड कोच पद संभाला था. इससे पहले 2022-2024 तक वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस की पोजीशन पर काम कर रहे थे.
2025 में जयवर्धने की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंची थी. हालांकि उसका छठी IPL ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया था. मगर आईपीएल 2026 में एक बार फिर मुंबई टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां टीम टेबल में नीचे से दूसरे स्थान पर रही थी.
“Mahela has made a significant contribution to Mumbai Indians over the years. His calm leadership, integrity and deep love for the game have meant so much to us. On behalf of the entire MI family, I want to thank Mahela for his immense contribution and unwavering commitment over the years. We will always cherish the journey we have shared and the memories we have created together. Mahela will always be a part of our #OneFamily, and we wish him every happiness and success in the journey ahead.” – Mrs. Nita M. Ambani
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 17, 2026
मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा देने के बाद महेला जयवर्धने ने कहा, “मेरे दिल में MI के लिए हमेशा एक खास स्थान रहेगा. हमने मिलकर जो कुछ हासिल किया है, मुझे उसपर गर्व है. आने वाले समय के लिए टीम को मेरी शुभकामनाएं.”
जयवर्धने ने ऐसे समय में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ा है, जब खबरें हैं कि रोहित शर्मा को दोबारा टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार MI मैनेजमेंट दोबारा रोहित को कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है. हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें:
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
