Headlines

महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश के महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार और बिना लाइसेंस संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएफओ देवाशीष जैना के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की गई, जबकि बिना लाइसेंस चल रही एक आरा मशीन को सीज कर दिया गया. कार्रवाई के बाद लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा है.

क्रेशर के पास बने लकड़ी के भंडारण स्थलों पर की छापेमारी 

महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में वन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए डीएफओ देवाशीष जैना के निर्देशन में औचक अभियान चलाया गया. टीम ने श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननोरा के पास चितैया और ढुडैया गांवों के बीच तथा क्रेशर के पास बने लकड़ी के भंडारण स्थलों पर छापेमारी की. यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी के ढेर मिले, जिन्हें वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है. 

टीम अब लकड़ी के स्रोत और उसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच कर रही है. वहीं श्रीनगर कस्बे के मनोहरगंज मोहल्ले में बड़े तालाब के पास बिना वैध लाइसेंस संचालित आरा मशीन भी पकड़ी गई. मौके से भारी मात्रा में नीम समेत अन्य लकड़ी बरामद हुई. 

आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

विभाग ने आरा मशीन को सीज करते हुए पार्ट्स लिए कब्जे में

वन विभाग ने आरा मशीन को सीज करते हुए उसके पार्ट्स भी कब्जे में ले लिए हैं. डीएफओ देवाशीष जैना ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालन की सूचना पर टीम भेजी गई थी. मौके पर प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी भी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है. मशीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जुर्माने की कार्रवाई होगी. सहयोग नहीं करने पर आगे एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है.

‘डबल इंजन का डबल जीरो! ‘ वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *