Headlines

मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है


शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वो यूट्यूब पर व्लॉगिंग भी करती हैं. सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपनी मां के लिए पोस्ट किया है. वो अपनी मां के लिए इमोशनल हो गईं. सबा ने लिखा कि पापा के बीमार होने के बाद उनकी मां की एक पत्नी के तौर पर तकलीफ देखी नहीं जाती है.

सबा इब्राहिम ने पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे पता है कि अम्मी हर जगह पापा को मिस करती हैं. लेकिन मां को बच्चों के लिए जीना पड़ता है. अम्मी-पापा बहुत शौकीन थे घूमने के… साथ फोटो लेने के. हंसी मजाक करने के. पापा जबसे बीमार हुए हैं अम्मी की वो हसबैंड-वाइफ वाली लाइफ खत्म हो गई है. हसबैंड से अपना दुख-सुख बांटना, जिद करना भी खत्म हो गया.’

सबा ने मांगी पापा के लिए दुआ

आगे सबा ने लिखा, ‘अब बस वो हम लोगों की खुशी में खुश होती हैं. हम लोगों का सपोर्ट करती हैं. एक बेटी होने के नाते खुशी होती है मां साथ है. लेकिन एक पत्नी की तरह सोचूं तो तकलीफ होती है. बस अल्लाह पापा को सलमात रखें. उनका साया ही सबकुछ है. अम्मी-पापा का जोड़ा और हर मिया बीवी का साथ बनाए रखे.’

बता दें कि सबा और शोएब के पापा बीमार हैं. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, इसके बाद से वो पूरी तरह से बेडरेस्ट पर हैं. शोएब और सबा पापा का पूरा ख्याल रखते हैं. वो कहीं बाहर नहीं जाते हैं.

वहीं शोएब की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम भी बीमार हैं. उन्हें लीवर कैंसर है. दीपिका का लंबे समय से ईलाज चल रहा है. उनकी दो सर्जरी भी हो चुकी हैं. अब दीपिका की इम्यूनोथेरेपी भी चल रही है. दीपिका अक्सर अपनी हेल्थ का अपडेट देती रहती हैं. वहीं सबा की बात करें तो वो व्लॉगिंग करती हैं. इसके अलावा उनके पति रेस्टोरेंट भी चलाते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *