Headlines

मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग


एक बेटे के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि वह अपनी मां की बरसों की मेहनत और कुर्बानियों का कर्ज थोड़ा सा ही सही, लेकिन चुका सके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक बेटे का अपनी रिटायर्ड मां के लिए लिखा गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों की आंखों को नम कर दिया है. राहुल माथुर नाम के एक इन्वेस्टर ने अपनी मां के संघर्षों की कहानी और उनके लिए प्लान किए गए एक खास सरप्राइज को शेयर किया है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रिटायरमेंट के बाद माता-पिता की सेवा में जुटी थीं मां, बेटे ने दिया ब्रेक

दरअसल, राहुल माथुर की मां इसी साल अपनी 30 साल से ज्यादा लंबी सेल्स की नौकरी से रिटायर हुई थीं. उन्होंने अपने बेटे के बेंगलुरु वाले नए घर जाने का वादा किया था. लेकिन तभी एक बड़ा हादसा हो गया. राहुल के दादा-दादी अचानक गिर गए, जिससे दादी के पैर की हड्डी टूट गई और दादाजी के कंधे में गंभीर चोट आ गई. इसके बाद राहुल की मां अपनी खुद की खुशियों को भूलकर लगातार तीन महीनों तक अस्पताल के चक्कर काटने, डॉक्टरों से मिलने और घर संभालने में व्यस्त हो गईं. जब इस महीने दादा-दादी की हालत में सुधार हुआ और सब ठीक हुआ, तो राहुल ने अपनी मां को एक बहुत ही प्यारा और सुकून भरा सरप्राइज देने का फैसला किया.

30 साल की कठिन नौकरी के बाद अब मिला ‘फाइव स्टार’ आराम

राहुल ने अपनी मां को आराम देने के लिए तुरंत बेंगलुरु का टिकट बुक किया और उन्हें अपने पास बुला लिया. राहुल ने X पर लिखा, “इस वीकेंड मैंने मां को एक छोटा सा ट्रीट दिया. वह बेंगलुरु में मेरा घर देखने आई हैं. मैंने जानबूझकर अपनी सारी वर्क मीटिंग्स कैंसिल कर दीं ताकि उन्हें एक बेहद शानदार होटल में ठहराकर अच्छा खाना खिला सकूं और उन्हें सुकून दे सकूं.” राहुल ने अपनी मां के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 30 साल तक सेल्स की फील्ड में बेहद कठिन काम किया है, जहां बिना ‘वर्क फ्रॉम होम’ के वे हफ्ते-हफ्ते भर इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट्स में रात-रात भर सफर करती थीं. राहुल के मुताबिक, “कॉरपोरेट इंडिया तब आज से कहीं ज्यादा मुश्किल था.”

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

‘मेहनत का कोई विकल्प नहीं’, मां की सीख को याद कर भावुक हुए लोग

राहुल ने अपने पोस्ट में एक बहुत ही गहरी बात कही जो हर किसी के दिल को छू गई. उन्होंने कहा कि वयस्क होने की सबसे बड़ी खुशी यही है कि आप अपने परिवार के लिए कुछ कर सकें, जिसने आपको आगे बढ़ाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. राहुल ने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें सिखाया था कि कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत का कोई दूसरा शॉर्टकट नहीं होता. हालांकि, राहुल ने मजाक में यह भी कहा कि भले ही उनकी मां अभी रिटायरमेंट का आनंद ले रही हैं, लेकिन उनके अंदर की बिजनेसमैन की आत्मा अभी भी जिंदा है और वह जल्द ही कुछ नया शुरू करने के आइडियाज सोच रही हैं.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *