Headlines

माथे पर तिलक, पगड़ी और मूछें… ‘राजा शिवाजी’ से सलमान खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल


सलमान खान रितेश देशमुख की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में स्पेशल कैमियो में नज़र आएंगे. वहीं ये फिल्म 1 मई, शुक्रवार को यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. और फिल्म के आते ही, इस ऐतिहासिक ड्रामा से सलमान खान का लुक ऑनलाइन लीक हो गया है. शुक्रवार की सुबह, ‘राजा शिवाजी’ देखने सिनेमाघरों में गए कई नेटिज़न्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से सलमान की एक झलक शेयक की.

राजा शिवाजी’ से सलमान खान की फोटो वायरल
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में, बॉलीवुड सुपरस्टार भगवा कुर्ते और मैचिंग पगड़ी पहने हुए नज़र आ रहे हैं. वे मूंछों के साथ और माथे पर तिलक लगाए हुए दिख रहे हैं. हालांकि, फिल्म में सलमान खान की स्पेशल भूमिका क्या है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

 

कैसे हुई राजा शिवाजी’ में सलमान खान की एंट्री?
वहीं हाल ही में, रितेश देशमुख ने खुलासा किया था कि उन्होंने कैमियो रोल के लिए  सलमान खान से कॉन्टेक्ट नहीं किया था, और बताया कि सुपरस्टार आखिरकार इस फिल्म के लिए कैसे राजी हुए. उन्होंने बताया कि नए साल पर दोनों साथ थे जब सलमान ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा.  रितेश ने एनडीटीवी को बताया, “उन्होंने पूछा कि मैं फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं. मैंने कहा, ‘यह इसी महीने शुरू हो रही है.’ उन्होंने पूछा, ‘मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं?’

जब रितेश ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए सलमान के बारे में नहीं सोचा था, तो सुपरस्टार ने जवाब दिया, “नहीं, नहीं, नहीं… मेरे बिना फिल्म नहीं बन सकती. मुझे इसमें होना ही होगा. वो अपनापन और अपनापन—वो भावना… मुझे लग रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं था/”

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 14: ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन भी किया कमाल, 125 करोड़ का आंकड़ा किया पार, अब ‘स्काई फोर्स’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड

राजा शिवाजी के बारे में
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है और इसमें अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते सहित कई शानदार कलाकार हैं. यह ऐतिहासिक ड्रामा मराठा शासक की शुरुआती लाइफ पर बेस्ड है. यह फिल्म मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंट की गई है.

ये भी पढ़ें:-धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- पता नहीं उनके बिना जिंदगी कैसे बिताऊंगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *