Headlines

‘मुझे लगा हमेशा की तरह वापस आ जाएगा,’ गोल्फ कोर्स तालाब हादसे में जान गंवाने वाले हर्ष की मां का छलका दर्द


दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को बड़ा हादसा हुआ है, यहां गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलने पर फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. अब इस हादमें में जान गंवाने वाले हर्ष की मां का दर्द छलका है.

तालाब में डूबकर जान गवाने वाले हर्ष की मां सोनिया ने कहा, “मेरा बच्चा करीब 2–2:30 बजे निकला था. बाद में, मैं घर चली गई और रात को सो गई, इसलिए मुझे पता ही नहीं चला कि क्या हुआ था… इसलिए मुझे लगा कि वह हमेशा की तरह वापस आ जाएगा…”

Delhi Weather Today: दिल्ली: अप्रैल में गर्मी, मई की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ, अभी जारी रहेगा बारिशों का दौर

जब तक बाहर निकलवाया, तब तक हो चुकी थी मौत

तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हुआ, थाना सेक्टर-23 द्वारका के SHO अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड सहित अन्य एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया. बचाव दल ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में जान गवाने वालों की उम्र 8 से 10 वर्ष के करीब बताई जा रही है. मौके से बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर से बरामद किए गए हैं. पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही फॉरेंसिक टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस हादसे के पीछे की वजह क्या है.

फिलहाल, दिल्ली के द्वारका इलाके से सामने आई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, साथ ही बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारी के प्रति मां-बाप की गंभीर लापरवाहियों को भी उजागर किया है. मां- बाप को अपने बच्चों की खबर होती तो शायद ये तीनों बच्चे आज जिंदा होते. मगर, होनी को कौन टाल सकता है. घटना के बाद हर कोई सदमें है.

दिल्ली: सरकारी स्कूलों में किताबों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकार बोली- छुट्टियों से पहले मिलेंगी किताबें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *