Headlines

मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी


मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. छात्रों को स्कूल ले जा रही बस पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो हई, जबकि 10 बच्चों के घायल होने की सूचना है. घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

चेंबूर क्षेत्र में रोड नंबर 11 पर सुबह के समय ट्रैफिक की भीड़भाड़ थी. यूनिवर्सल हाई स्कूल की बस बच्चों को पिकअप कर रही थी. तभी तेज हवा के चलते पुराना पेड़ बस पर गिर पड़ा. बस के ऊपरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है. 

कभी आदित्य ठाकरे के लिए छोड़ी थी सीट, अब उद्धव को दिया झटका, विधान परिषद में शिंदे गुट के हुए ये करीबी नेता

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. फंसे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. ज्यादातर बच्चे 8 से 14 साल के बीच बताए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कई पुराने पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. मुंबई पुलिस और BMC की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

सांसद राहुल शेवाले का कहना है की हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि दोपहर 2:50 बजे मुंबई के चेंबूर स्थित रोड नंबर 11 पर यूनिवर्सल स्कूल, तिलक नगर की स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई. बस में मौजूद अन्य सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं 4 घायल छात्रों का जैन अस्पताल में इलाज जारी है.

Nashik News: नाशिक में मटन के साथ दही खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *