Headlines

मुंबई में भारी बारिश के बीच उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो


‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. मुंबई में भारी बारिश के बीच उनकी पार्क की हुई कार पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा, जिससे कार बुरी तरह डैमेज हो गई.  

उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार पर गिरा पेड़
उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज की कार पर पेड़ गिरने से उनकी कार की बुरी हालत हो गई है. क्षितिज ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनकी कार पेड़ के नीचे दबी हुई नजर आ रही है, जबकि अधिकारी पेड़ को हटाने में जुटे हैं.  वीडियो शेयर करते हुए क्षितिज ने बताया, ‘फिलहाल मेरी कार की हालत ऐसी है. शुक्र है कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई.’ राहत की बात ये रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था और सभी सेफ हैं. 

हादसे के बाद क्षितिज ढोलकिया ने इंस्टाग्राम पर इमरजेंसी टीमों का शुक्रिया भी अदा किया.  उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी कितनी अप्रत्याशित हो सकती है. शुक्र है कि मैं कार में नहीं था और सभी सेफ हैं.  पुलिस और फायर ब्रिगेड का उनकी तुरंत मदद के लिए दिल से धन्यवाद.  मैं हमेशा आभारी रहूंगा.’

ये भी पढ़ेंः Box Office: पहले दिन ही पिट गई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, बनी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म

इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शायद कुछ और बड़ा होने वाला था, लेकिन भगवान की कृपा से सब टल गया.  इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं.’

मुंबई में भारी बारिश के बीच उर्वशी ढोलकिया के बेटे की कार पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
बता दें कि क्षितिज ढोलकिया ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है.  वो ‘मां है ना’ और ‘नागिन 7’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं.  ‘नागिन 7’ में उन्होंने एक नाग का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी जोड़ी एलिस कौशिक के साथ दिखाई दी थी. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले क्षितिज फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं. 

एक्टर बनने से पहले क्षितिज ढोलकिया फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं.  उन्होंने 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमशकल्स’ में निर्देशक साजिद खान को असिस्ट किया था.  इसके बाद वह 2019 की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की टीम का भी हिस्सा रहे. 

उर्वशी ढोलकिया ने अकेले की बच्चों की परवरिश
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने 16 साल की उम्र में अनुरूप ढोलकिया से शादी कर ली थी. लेकिन ये शादी लंबे समय तक चल नहीं पाईं. एक्ट्रेस 18 साल की उम्र में अपने पति से अलग हो गईं. 19 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वा बेटों क्षितिज और सागर को जन्म दिया. उर्वशी ढोलकिया ने अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश की. 

ये भी पढ़ेंः ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *