Headlines

‘मुझे एक गंभीर बीमारी…’, 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द


टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बीते डेढ़ महीनों से हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही हैं. पिछले महीने अपने बर्थडे के समय वो दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जिसकी तस्वीरें उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी ने शेयर की थी. इसी बीच अब जैस्मिन ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि डॉक्टरों ने एक गंभीर बीमारी का शक जताया है, जिसका इलाज चल रहा है. 

दुबई जाने के बाद हुआ बुखार 

हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में जैस्मिन ने कहा, ‘दुबई पहुंचने के बाद से मेरी तबीयत खराब लगने लगी और अगले दिन बुखार जैसा लगा. मैंने सोचा कि ये थकान की वजह से हो रहा है, तो पैरासिटामोल की ड्रिप और आईवी फ्लूइड्स खा लिए. लेकिन 3 दिनों तक बुखार ठीक नहीं हुआ और मेरी हालत खराब हो गई. तब मैंने अली और दोस्तों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा.’ 

डॉक्टर्स ने क्या कहा?

जैस्मीन ने आगे कहा, ‘बॉडी में इन्फेक्शन और सूजन का लेवल पता करने के लिए डॉक्टर्स ने सीआरपी टेस्ट किया, जिसमें नॉर्मल लेवल 0 से 5 होता है. लेकिन मेरा 323 था, जो मेरे लिए बहुत खतरनाक है. डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि मेरी आंत के एक हिस्से में सूजन है, जिससे एक गंभीर बीमारी को लेकर शक जताया गया. अभी भी इसकी जांच हो रही है और इलाज को कंटिन्यू करने के लिए मैं इंडिया आ गई.’

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत के जीवन पर बनेगी बायोपिक? खुद अपनी कहानी लिख रहे हैं एक्टर

अपना ख्याल रख रही हैं जैस्मीन 

वहीं अब जैस्मीन ने अपने हेल्थ को लेकर कहा, ‘भगवान की कृपा से मैं अब ठीक हूं, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से बार-बार बीमार हो रही थी. अब तो ‘ठीक हूं’ कहने में भी डर लगता है. मुझे लगता है कि भगवान मुझे हिंट दे रहे है कि थोड़ा रुक जाओ और अपने लिए टाइम निकालकर खुद को प्यार करो. अब मैं खुद का पहले से ज्यादा ख्याल रख रही हूं.’

खतरों के खिलाड़ी 15 में आएंगी नजर 

बता दें कि जैस्मीन को टर्मिनल इलाइटिस नाम की बीमारी है, जिसमें छोटी आंत में सूजन आ जाती है. इस बीमारी में पेट में दर्द, उल्टी, सूजन और कई मुश्किल आती है. अगर ये ज्यादा दिनों तक रही, तो इससे परेशानी बढ़ सकती है. वहीं बात करें काम की, तो वो हाल ही में रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग कर रही थी, जो 1 अगस्त से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी ‘वाराणसी’ की शूटिंग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *