टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कविता कौशिक ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का खुलकर समर्थन किया है. सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस से कहा कि स्टूडेंट्स के साथ सख्ती न करें और उनके साथ इंसानियत से पेश आएं.
एक्ट्रेस कविता कौशिक ने की पुलिस से अपील
कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कविता कौशिक ने दिल्ली पुलिस से अपील करते हुए कहा कि वर्दी से पहले वे भी इंसान हैं और उनके भी घर पर परिवार उनका इंतजार करता है. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस, आप लोगों से मेरी एक गुजारिश है. आप लोगों के भी परिवार होंगे, मां-बाप होंगे, बच्चे, भाई-बहन और अपने होंगे. इसलिए प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ सख्ती मत कीजिए.’
ये भी पढ़ेंः पति पवन कल्याण के लिए तिरुमला मंदिर पहुंचीं अन्ना लेझनेवा, किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, नहीं ली VIP सुविधा
उन्होंने कहा, ‘भगवान न करे, लेकिन अगर कभी आपके परिवार में किसी को मेडिकल इमरजेंसी हो, तो उसे कोई फर्जी डॉक्टर नहीं, बल्कि एक अच्छा और काबिल डॉक्टर मिले. यही वजह है कि ये बच्चे आज सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठा रहे हैं.’
‘मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना’
कविता कौशिक ने दिल्ली पुलिस से अपील करते हुए कहा, ‘मेरे देश के बच्चों और नागरिकों पर हाथ मत उठाइए. उन्हें चोट मत पहुंचाइए. अपनी ताकत का प्रदर्शन उनके सामने मत कीजिए.’ उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी जरूर निभाए, लेकिन इंसानियत को भी न भूले.
कविता कौशिक ने आगे कहा, ‘आदेश चाहे जो भी हो, लेकिन आपके पास अपना दिल, दिमाग और सही-गलत की समझ भी है. फैसले लेते समय उसी की सुनिए. मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाइए, बस मेरी यही गुजारिश है.’
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनकी मांग है कि नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः Fact Check: विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे थे थलापति विजय? दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई
