Headlines

‘मैं कोमा में थी और…’ अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए प्रीति जिंटा ने दी बड़ी कुर्बानी


KBC 18: ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. 10 अगस्त से अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के जरिए वापसी की. उनके शो के नए सीजन के पहले गेस्ट सनी देओल, प्रीति जिंटा और आमिर खान बने. इस मौके पर प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा शेयर किया.

‘केबीसी 18’ में पहुंची ‘बंटवारा 1947’ की टीम

बता दें कि अमिताभ बच्चन के शो में प्रीति जिंटा, सनी देओल और आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान लाइव स्टूडियो ऑडियंस के साथ बातचीत के वक्त प्रीति ने अपनी और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अरमान’ (2003) की यादें शेयर कीं. उनसे एक महिला फैन ने सवाल किया था, ‘आपने अमिताभ सर और पूरे बच्चन परिवार के साथ काफ़ी काम किया है तो आपकी सबसे प्यारी याद कौन सी है?” आइए जानते हैं कि इस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें: कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में

अमिताभ के साथ काम करने के लिए चुन लिया कोमा का सीन

प्रीति जिंटा ने फैन को जवाब देते हुए कहा, ‘ये एक ऐसी फैमिली है जिसे मैं बहुत प्यार और रिस्पेक्ट करती हूं. मेरी बहुत अच्छी यादें इनके साथ जुड़ी हुई हैं. लेकिन, मुझे अगर किसी एक को चुनना है तो वो मेरी अमित जी के साथ काम करने की इच्छा है. मैंने बहुत ट्राई किया और फिर मैंने एक फिल्म साइन की ‘अरमान’ और मैंने डायरेक्टर हनी ईरानी से कहा था कि मैं ये फिल्म करूंगी अगर अमित जी के साथ मेरा एक सीन हो.’

प्रीति से डायरेक्टर ने कहा था, ‘अगर तुम उनके साथ काम करने के लिए इतनी बेताब हो तो उस सीन में मर ही जाओ. मैं कोमा में थी और अमिताभ जी कमरे में आते हैं. अमित जी आपको याद है? मरे हुए व्यक्ति की एक्टिंग करना काफी मुश्किल होता है और मैं कांप रही थी क्योंकि वहां अमिताभ बच्चन थे.’ इसके बाद प्रीति ने आगे मुस्कुराते हुए कहा, ‘टीम कह रही थी प्रीति आप हिल रही हो, सीन खराब कर रही हो प्रीति.’

14 अगस्त को रिलीज हो रही है ‘बंटवारा 1947’ 

बंटवारा 1947 की बात करें तो ये फिल्म भारत के बंटवारे पर बेस्ड है. इसमें प्रीति जिंटा और सनी देओल लीड रोल में हैं, जबकि आमिर खान इसके प्रोड्यसूर हैं. 14 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. 

ये भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *