Headlines

मोदी के क्लिप पर सौरव ने थरूर को याद दिलाया कमेंट? तो क्या बोले कांग्रेस नेता?


सत्ता के शीर्ष पर रहते हुए 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी में श्री विनायक मंदिर में पूजा अर्चना की. इससे जुड़े एक वीडियो में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने रिएक्शन दिया, जिसमें उन्होंने शशि थरूर के एक कमेंट का जिक्र किया.

जिस वीडियो पर सौरव ने कमेंट किया है, उसमें पीएम मोदी के द्वारा की जा रही पूजा अर्चना, अनुष्ठान के अलावा शिवलिंग पर जल भी चढ़ाना शामिल है. 

सौरव ने किया थरूर से अनुरोध? 

एक्स पर पीएम मोदी के मंदिर के दौरे की एक क्लिप शेयर करते हुए दास ने कहा कि इन फुटेज ने उन्हें थरूर के एक जबरदस्त कमेंट को याद दिलाया है. इस पोस्ट में सौरव ने थरूर को टैग भी किया. थरूर की मशहूर और शानदार शब्दावली की ओर इशारा करते हुए सौरव ने अपने पोस्ट में लिखा, डॉ. थरूर, क्या आपकी उस बेहतरीन टिप्पणी को दोहराने का अनुरोध करना अनुचित होगा सर? 

थरूर बोले- नहीं पता दास किस चीज का जिक्र कर रहे

इस पर थरूर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि दास किस बात का जिक्र कर रहे हैं. थरूर ने कहा, कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता. अगर मुझे जरा भी अंदाजा होता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं. कृपया मुझे बताएं. वह कमेंट क्या था? हालांकि, सौरव ने उस टिप्पणी को लेकर अपनी बात साफ नहीं की. वह जिसका जिक्र कर रहे थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *