Headlines

Desi Batman: कौन है ‘देसी बैटमैन’, जिसने सोशल मीडिया पर काट डाला गदर?


Desi Batman Viral: इंटरनेट की दुनिया कब किसे रातों-रात स्टार बना दे, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वो है देसी बैटमैन. हॉलीवुड फिल्मों में बड़ी-बड़ी इमारतों से छलांग लगाने वाला और अत्याधुनिक गाड़ियों में घूमने वाला सुपरहीरो जब भारतीय अंदाज में नजर आता है तो देखने वालों की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती.

सोशल मीडिया पर इस अनोखे ट्रेंड ने ऐसा गदर काट रखा है कि लाखों-करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं . हॉलीवुड के एक्शन और देसी तड़के के इस जबरदस्त मेल ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लोग यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर इस वायरल देसी बैटमैन को बनाने वाला शख्स कौन है और यह वीडियो कैसे तैयार किए जा रहे हैं.

कौन हैं देसी बैटमैन बनाने वाले सुजल जैसवार?

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे इस अनोखे देसी बैटमैन सीरीज के पीछे बेंगलुरु के डिजिटल क्रिएटर और फिल्ममेकर सुजल जैसवार का दिमाग है. IIM रांची से पढ़ाई कर चुके सुजल एक एआई जनरलिस्ट के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने हॉलीवुड के गंभीर सुपरहीरो बैटमैन को गोथम सिटी की अंधेरी गलियों से निकालकर सीधे भारत के गांवों, रेलवे पटरियों और नुक्कड़ की चाय की दुकानों के बीच ला खड़ा किया है.

बैटमोबाइल की जगह भैंस और बैकग्राउंड में साजन-साजन

इस वायरल वीडियो सीरीज की सबसे खास बात इसका देसी तड़का और गजब की कॉमिक टाइमिंग है. वीडियो में बैटमैन अपनी महंगी कार बैटमोबाइल की जगह कभी भैंस की सवारी करता दिखता है, तो कभी ऑटो-रिक्शा और साइकिल पर बैठकर जोकर का पीछा करता नजर आता है. इसके साथ ही बैकग्राउंड में 1999 की फिल्म आरजू का मशहूर गाना साजन-साजन तेरी दुल्हन बजता है, जो इस पूरे एक्शन को बेहद मजेदार बना देता है.

महज कुछ हजार के बजट में बटोरे करोड़ों व्यूज

सुजल ने इन वीडियोज को लाइव-एक्शन शूटिंग और आधुनिक एआई टूल्स के बेहतरीन तालमेल से तैयार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज के वीडियो को बेहद कम बजट में बनाए गए हैं, लेकिन इन्होंने इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सोशल मीडिया पर इस देसी सुपरहीरो के वीडियो को अब तक 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: 3 साल बाद अचानक घर पहुंची बेटी, दरवाजे पर देख चौंक गईं मां, वीडियो वायरल

वीडियो देख लोटपोट हुए सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर देसी बैटमैन के ये वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, हॉलीवुड वाले करोड़ों रुपये खर्च करके जो बैटमैन नहीं बना पाए, हमारे देसी भाई ने भैंस पर बैठाकर उससे भी खतरनाक बना दिया.

वहीं, एक अन्य यूजर ने बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ करते हुए लिखा, बैटमैन के एक्शन के पीछे साजन-साजन’ गाना बजाने वाले को 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, यह सबसे बेहतरीन क्रिएटिविटी है. एक तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, अब जोकर भी भारत की गलियों में आने से पहले दस बार सोचेगा, क्योंकि यहाँ का बैटमैन साइकिल और ऑटो से पीछा करता है. कुल मिलाकर यह अनोखी सीरीज इंटरनेट पर हर किसी का भरपूर मनोरंजन कर रही है.

यह भी पढ़ें: निकासी में बिहारी भाभी ने लगाए गजब के ठुमके, अदाओं से लूटी महफिल, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *