Headlines

मोहम्मद शमी का संन्यास, अब IPL में खेलेंगे या नहीं? खुद किया साफ


6 नवंबर 2026 की तारीख को मोहम्मद शमी ने संन्यास ले लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट का ऐलान किया. भारतीय तेज गेंदबाज ने साफ किया कि उन्होंने केवल टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया है, ODI और टी20 से नहीं. शमी एक साल से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया में नहीं लौटे हैं, लेकिन रणजी ट्रॉफी समेत अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स में दमदार प्रदर्शन करते रहे हैं. अब सवाल यह भी है कि क्या शमी IPL में भी नहीं खेलेंगे.

मोहम्मद शमी ने खुद IPL को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने साफ किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहेंगे. शमी ने अपनी टेस्ट कैप नंबर-279 और लाल गेंद का जिक्र करते हुए कहा, “मैं इसका साथ छोड़ रहा हूं और व्हाइट बोल क्रिकेट जरूर खेलता रहूंगा फिर चाहे वो IPL हो या डोमेस्टिक.”

उन्होंने साफ किया कि अब उनका लक्ष्य व्हाइट बोल क्रिकेट पर होगा. हालांकि वह अब भी रणजी ट्रॉफी में खेलते रहेंगे, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ ODI और टी20 ही खेल पाएंगे. इसके साथ ही शमी ने कहा कि फिटनेस हासिल करनी है तो वह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी खेलते रहेंगे. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में अब तक शामी ने 3 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं.

6 नवंबर से 6 नवंबर

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2013 के दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में कुल 9 विकेट चटकाए थे. ईडन गार्डन्स पर खेले गए उस मैच की पहली पारी में शमी ने 4 विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे. अपने 64 मैचों के टेस्ट करियर में उन्होंने 229 विकेट चटकाए थे.

शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उस मुकाबले की 2 पारियों में शमी ने कुल चार विकेट लिए थे. जिस टेस्ट करियर की शुरुआत 6 नवंबर को हुई थी, शमी ने 13 साल बाद इसी तारीख को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

यह भी पढ़ें:

16 चौके, 2 छक्के… यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा लगातार दूसरा शतक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *