Headlines

यश की ‘टॉक्सिक’ से रणबीर कपूर की ‘रामायण’ तक, इन फिल्मों में एक्टर्स निभाएंगे डबल रोल


भारतीय सिनेमा में डबल रोल वाली फिल्मों का हमेशा से खास क्रेज रहा है. दर्शकों को ऐसे किरदार काफी पसंद आते हैं, जहां एक ही अभिनेता दो अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आता है. ‘जुड़वा’ (1997) में सलमान खान के डबल रोल को खूब पसंद किया गया. वहीं, ‘जवान’ (2023) में भी शाहरुख खान के डबल रोल को काफी सराहना मिली. आने वाले समय में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें कलाकार डबल रोल निभाते दिखाई देंगे. आइए फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. 

‘टॉक्सिक’
कन्नड़ सुपरस्टार यश पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें एक्टर दो अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे. वो एक पिता (राया) और उसके हमशक्ल बेटे (टिकट) का डबल रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी हसीनाएं भी नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ में यश संग इंटीमेट सीन मामले पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिल्कुल बकवास’

‘शक्ति शालिनी’
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में अनीत डबल रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म अच्छाई और बुराई की लड़ाई पर आधारित है. फिल्म में अनीत एक तरफ शक्तिशाली रक्षक ‘शक्ति’ के किरदार में नजर आएंगी, जबकि दूसरी ओर वो ‘शालिनी’ नाम की बदला लेने वाली आत्मा का रोल भी निभाएंगी. इसमें एक्टर विशाल जेठवा भी नजर आएंगे.

यश की 'टॉक्सिक' से रणबीर कपूर की 'रामायण' तक, इन फिल्मों में एक्टर्स निभाएंगे डबल रोल

‘रामायण पार्ट 1’ और ‘रामायण पार्ट 2’
हाल ही में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि वो फिल्म ‘रामायण’ में डबल रोल निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म में वो भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. ये मेगा बजट फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा. 

यश की 'टॉक्सिक' से रणबीर कपूर की 'रामायण' तक, इन फिल्मों में एक्टर्स निभाएंगे डबल रोल

‘एनिमल पार्क’
साल 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में उन्होंने रणविजय का किरदार निभाया था. फिल्म के लास्ट में अजीज हक नाम का एक और किरदार नजर आया था. इसने रणविजय जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी. फिल्म के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर को रणविजय और अजीज के रोल में देखा जाएगा. रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 

यश की 'टॉक्सिक' से रणबीर कपूर की 'रामायण' तक, इन फिल्मों में एक्टर्स निभाएंगे डबल रोल

‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

यश की 'टॉक्सिक' से रणबीर कपूर की 'रामायण' तक, इन फिल्मों में एक्टर्स निभाएंगे डबल रोल

इस फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया गया था कि प्रभास का किरदार भैरव दरअसल महाभारत के योद्धा कर्ण का पुनर्जन्म है. अब ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ में प्रभास डबल रोल में नजर आने वाले हैं. वो फिल्म में भैरव और कर्ण का किरदार निभाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:- दिसंबर 2027 में आएगा ‘कल्कि 2’ का तूफान, प्रभास और साई पल्लवी की फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *