Headlines

यूपी में इस्तीफा वापस लेने वाले IAS रिंकू सिंह राही को मिली पोस्टिंग, 38 अधिकारियों के तबादले


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. जिसके तहत के 8 जिलाधिकारियों समेत 38 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें इस्तीफा वापिस लेने वाले IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग मिल गई है. उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है वहीं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मधुसूदन को जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया. 

उत्तर प्रदेश कैडर में साल 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का नाम उस समय चर्चा में आया था जब उन्होंने काम नहीं वेतन नहीं की शिकायत करते हुए 26 मार्च 2026 को अपना इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद हाल ही में उनके इस्तीफा वापस लेने की खबरें आईं थी और अब उन्हें नई पोस्टिंग दे दी गई है. रिंकू सिंह को संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया हैं. इससे पहले वो राजस्व परिषद से संबद्ध थे.

इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

योगी सरकार ने रविवार देर रात अधिकारियों के ट्रांसफ़र की सूची जारी कर जिनमें संभल, मुरादाबाद समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. ट्रांसफ़र लिस्ट के मुताबिक सीएम योगी के विशेष सचिव मधुसूदन अब से जिलाधिकारी देवरिया होंगे. वहीं केस्को अपर आयुक्त सैमुअल पाल एन अब से जिलाधिकारी जौनपुर होंगे. गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को जिलाधिकारी मऊ बनाया गया है. 

अधिकारियों के तबादले को सूची जारी

गौरव सिंह सोगरवाल नगर आयुक्त गोरखपुर अब से महाराजगंज के डीएम पद को संभालेंगे. संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी महाराजगंज से डीएम फिरोजाबाद बनाया गया है. संभल के चर्चित डीएम रहे राजेंद्र पेंसिया अब से जिलाधिकारी मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे. आगरा नगर निगम आयुक्त अंकित खंडेलवाल को डीएम सँभल बनाया गया हैं और अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त से डीएम प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. 

लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर, डीएम जौनपुर दिनेश चंद्र को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रतीक्षारत निधि बंसल को निदेश, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डीएम रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाया गया. 

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

-इनके अलावा शिव सहाय अवस्थी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपी ग्रामीण सड़क विकास
– अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री
– अभिनव गोपाल को उपाध्यक्ष गोरखपुर
– डॉ अल्का वर्मा को विशेष सचिव, वित्त विभाग 
– प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव सचिव समाज कल्याण SC/ST आयोग
– दिव्या मित्तल को विशेष सचिव राजस्व विभाग
– चंद्र शेखर को विशेष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
– नेहा जैन को केस्को प्रबंध निदेशक
– आईएएस समीर को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स
– सी इंदुमति को निदेशक महिला कल्याण
– डॉ वंदना वर्मा को विशेष सचिव. चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग
– संतोष कुमार वैश्य को नगर आयुक्त आगरा 
– राजेंद्र सिंह को सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद, प्रयागराज
– प्रेम प्रकाश सिंह को सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद, प्रयागराज
– अंकुर कौशिक को उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
– अवनीश सक्सेना को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
– हरिकेश चौरसिया को सचिव, यूपी राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग
– मदन सिंह गब्याल को विशेष सचिव आयुष विभाग
– सान्या छाबड़ा को अपर आयुक्त राज्य कर, कानपुर प्रथम
– प्रफुल्ल कुमार शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ
– नेहा ब्यादवाल को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई
– आलोक प्रसाद को मुख्य विकास अधिकारी गाज़ीपुर
– कुमार सौरभ को मुख्य विकास अधिकारी ग़ाज़ियाबाद
– दयानंद प्रसाद को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा
– जुहेर बिन सग़ीर को विशेष सचिव NRI विभाग बनाया गया है. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *