Headlines

यूपी BJP अध्यक्ष का राहुल गांधी पर तंज, ‘युवराज को भारत में तबाही दिखती है और पाकिस्तान…’


यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार (20 नवंबर) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि युवराज को पाकिस्तान की ‘कटोरा कूटनीति’ अच्छी लगती है और जब भारत दुनिया का नेतृत्व करे, ये अच्छा नहीं लगता है. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कॉम्प्रोमाईज करार दिया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”कंप्रोमाइज्ड इंडी गठबंधन का पाकिस्तान प्रेम फिर उजागर हो गया. युवराज को भारत में ‘तबाही’ दिखती है और पाकिस्तान में कामयाबी, जिस मंच पर भारत को कोसा, उसी मंच से पाकिस्तान के सम्मान में ढोल पीट रहे हैं.”

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की मजबूरी क्या है- पंकज चौधरी

उन्होंने आगे कहा, ”जिसकी पूरी दुनिया में फजीहत हो रही है, उसकी पीठ थपथपाने के लिए भारत को ‘साइड प्लेयर’ बता रहे हैं. युवराज को पाकिस्तान की ‘कटोरा कूटनीति’ अच्छी लगती है और जब भारत दुनिया का नेतृत्व करे, ये अच्छा नहीं लगता है. आखिर भारत के हितों की पैरवी करने की जगह पाकिस्तान का पक्षकार बनने की मजबूरी क्या है? कोम्प्रोमाईज़ राहुल हैं और कंप्रोमाइज्ड कांग्रेस है, जो ऐसे नेता को 20 सालों से ढो रही है.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने वैश्विक भू-राजनीति में भारत को एक ‘साइड प्लेयर’ बताकर एक नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तर्क दिया था कि अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं को स्वतंत्र रूप से प्रभावित करने की भारत की क्षमता धीरे-धीरे कम हो रही है, जबकि पाकिस्तान जैसे देश अमेरिका और ईरान सहित प्रमुख वैश्विक ताकतों के साथ जुड़ रहे हैं.

अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी में बोलते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत ने पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक स्वतंत्र दृष्टिकोण बनाए रखा है, जिसमें वैश्विक घटनाक्रमों को अपनी समझ के मुताबिक देखते हुए रणनीतिक साझेदारियों को संतुलित किया गया है.

राजा भैया के मंच पर बाहुबली नेताओं का जमावड़ा, रामकथा के बहाने शक्ति प्रदर्शन!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *