Headlines

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट


अगर आप 12वीं के बाद ऐसा करियर चुनना चाहते हैं, जिसमें एग्रीकल्चर, साइंस, टेक्नोलॉजी और बिजनेस का शानदार कॉम्बिनेशन हो, तो कृषि क्षेत्र आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बदलते समय के साथ खेती का तरीका भी बदल रहा है. आज कृषि में ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट इरिगेशन, जेनेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी और एग्री-बिजनेस जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

ऐसे में एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए करियर के विकल्प भी तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में एग्रीकल्चर के कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां कृषि और इससे जुड़े विषयों की पढ़ाई की जाती है. जानिए दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज के बारे में.

Indian Agricultural Research Institute

दिल्ली में स्थित Indian Agricultural Research Institute (IARI) देश के प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थानों में शामिल है. इसे आमतौर पर Pusa Institute के नाम से भी जाना जाता है. यहां कृषि विज्ञान से जुड़े रिसर्च और पोस्टग्रेजुएट शिक्षा का बेहतरीन माहौल मिलता है. कृषि अनुसंधान, प्लांट साइंस, जेनेटिक्स, मृदा विज्ञान और एग्रोनॉमी जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कॉलेज एक शानदार विकल्प हो सकता है.

Delhi University से जुड़े विकल्प

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ कॉलेजों में Botany, Zoology, Environmental Science और Life Sciences जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं, जो आगे चलकर कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आपकी रुचि प्लांट साइंस, पर्यावरण या बायोलॉजी में है, तो इन विषयों से ग्रेजुएशन के बाद कृषि विज्ञान, फूड साइंस, पर्यावरण और रिसर्च से जुड़े उच्च शिक्षा कार्यक्रमों का विकल्प चनना आपके लिए बेहतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी

Indira Gandhi Delhi Technical University for Women

आज के समय में इंजीनियरिंग और टेक्निकल शिक्षा भी एग्रीटेक सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. Indira Gandhi Delhi Technical University for Women (IGDTUW) जैसे कॉलेज से तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाली छात्राएं आगे चलकर एग्रीटेक, डेटा, AI और टेक्नोलॉजी आधारित कृषि के क्षेत्र में करियर बना सकती हैं.

कृषि की पढ़ाई के बाद करियर विकल्प

एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प होते हैं. वे कृषि वैज्ञानिक, एग्रीकल्चर ऑफिसर, एग्री-बिजनेस मैनेजर, फूड टेक्नोलॉजिस्ट, रिसर्चर और कंसल्टेंट जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं. इसके अलावा सरकारी विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थानों, बैंकिंग सेक्टर और एग्रीकल्चर से जुड़ी कंपनियों में भी अवसर मिलते हैं. वहीं आज कई युवा खेती से जुड़े स्टार्टअप और एग्रीटेक बिजनेस की ओर भी बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *