Headlines

राघव चड्ढा पर फिदा थी ‘बिग बॉस’ फेम अर्चना गौतम, बोली- उसने शादी कर ली


टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम को ‘बिग बॉस 16’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है. वो कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं और अपने बेबाक अंदाज व दमदार पर्सनैलिटी की वजह से दर्शकों की पसंदीदा बन गईं. अब अर्चना गौतम एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जहां उन्होंने राघव चड्ढा पर अपने क्रश का खुलासा किया.

राघव चड्ढा पर फिदा थी अर्चना गौतम
अर्चना गौतम ने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा,’क्रश था लेकिन उसकी शादी ही हो गई.’ उन्होंने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को अपना क्रश माना और बताया कि बिग बॉस के दौरान जब उन्होंने एक सांसद का जिक्र किया था, तो वो राघव की बात कर रही थी. उन्होंने आगे कहा कि फिर उसने शादी कर ली. हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि पहले था लेकिन अब नहीं है. 

उन्होंने और भी कई पॉलिटिशियन को लेकर बात की. अर्चना गौतम ने कहा कि,’चिराग पासवान अच्छे हैं.’ लड़कों की पसंद बताते हुए अर्चना ने कहा, ‘लड़के ना मुझे गुंडे पसंद हैं. वैसे वाले गुंडे नहीं, मतलब वैसे वाले जिनके सामने कोई बोल न सके.’ उन्होंने ये भी बताया कि वो फिलहाल खुद ‘गुंडी’ बनाने पर फोकस कर रही हैं और लोगों को प्रोटेक्ट करना चाहती हैं. उनके मुताबिक आज की दुनिया में उन लोगों कि ज्दाया वैल्यू है जो निडर है. 

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- पता नहीं उनके बिना जिंदगी कैसे बिताऊंगी

बता दें, अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस और राजनेता हैं.  ‘बिग बॉस 16’ से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. उन्होंने साल 2014 में ‘मिस उत्तर प्रदेश’ और 2018 में ‘मिस बिकनी इंडिया’ का खिताब जीता. उन्होंने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में शुरुआत की और बाद में तमिल व साउथ फिल्मों में भी काम किया. वो उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ और ‘द 50’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने 2021-22 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा और यूपी के हस्तिनापुर से टिकट भी मांगा था. हांलाकि वो हार गई थी. 

ये भी पढ़ेंः Sapne Vs Everyone 2 Review: सपनों और हकीकत के बीच की ये दुनिया कमाल है, अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने डाली शो में जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *