- गहलोत ने पायलट पर बीजेपी के बयान को किया खारिज.
- उन्होंने कहा, पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में ही हैं.
- पूर्व सीएम बोले, गुमराह हुए कांग्रेसी विधायक लौट आएंगे.
- गहलोत ने पायलट के अनुभव पर जताया विश्वास, एकजुटता पर जोर.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक विधायक सचिन पायलट पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रभारी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को भटका कर हरियाणा स्थित मानेसर ले जाया गया था, अब वो लौट कर आएंगे.
गहलोत ने सोमवार, 27 अप्रैल को पूछा गया भाजपा प्रभारी ने कहा कि टोंक के जो स्थानीय विधायक हैं वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहां रहती है.
सिरोही में पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर नगर पालिका का एक्शन, जिम उपकरण और झूले जब्त
इस पर गहलोत ने कहा कि उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी. अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को.
जयपुर की भीषण गर्मी के बीच गौशाला में एक अनोखी पहल, 300 गायों के लिए विशेष इंतजाम
पूर्व सीएम ने कहा कि सचिन पायलट को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं. ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं और मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी एकजुट है उनके साथ में.
पश्चिम बंगाल चुनाव पर क्या बोले गहलोत?
इसके साथ गहलोत ने पश्चिम बंगाल के चुनावी हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है. बंगाल दौरे से जयपुर लौटने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है और नतीजे कुछ भी हो सकते हैं.
गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव को “युद्ध” की तरह लड़ा है और काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर बंगाल में बीजेपी जीतती है तो वह उसकी नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की जीत मानी जाएगी. उनके मुताबिक यह चुनाव आयोग के लिए भी बड़ी परीक्षा है.
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में बख्तरबंद गाड़ियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है और वहां के नतीजों को लेकर अभी कोई ठोस अनुमान लगाना मुश्किल है.
